गोपालगंज में स्कूल वैन ने 11 वर्षीय छात्र को 150 मीटर तक घसीटा, चालक फरार

Author Manish Raj|Edited by Sakshi Kumari
Updated:
विज्ञापन

अस्पताल में मौजूद डॉक्टर, कर्मी, पुलिस और परिजन

Gopalganj School Van Accident : गोपालगंज में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां स्कूल वैन की लापरवाही से एक 11 वर्षीय छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया. वैन ने बच्चे को करीब 150 मीटर तक घसीटा, जिसके बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है.

विज्ञापन

Gopalganj School Van Accident : गोपालगंज नगर थाना क्षेत्र में स्कूल वैन की कथित लापरवाही से एक 11 वर्षीय छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे में छात्र वैन की चपेट में आने के बाद करीब 150 मीटर तक घिसटता चला गया. डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

जादोपुर मोड़ के पास हुआ दर्दनाक हादसा

गोपालगंज नगर थाना क्षेत्र के जादोपुर मोड़ के समीप बुधवार को एक स्कूल वैन की चपेट में आने से 11 वर्षीय ईशान कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल छात्र वार्ड नंबर-4 निवासी विजय गुप्ता का पुत्र है. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

सड़क पार करते समय वैन की चपेट में आया छात्र

परिजनों के अनुसार ईशान कुमार घर के सामने सड़क पार कर सामान लेने जा रहा था. इसी दौरान कॉलेज रोड स्थित मेरिडियन पब्लिक स्कूल की वैन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. आरोप है कि वैन छात्र को करीब 150 मीटर दूर हजियापुर तक घसीटते हुए ले गई. स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बच्चे को वैन से बाहर निकाला और इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया.

डॉक्टरों ने गंभीर हालत में किया रेफर

सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने छात्र की स्थिति गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. फिलहाल उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है.

स्कूल वैन जब्त, चालक की तलाश जारी

घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना इंस्पेक्टर प्रवीण प्रभाकर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त स्कूल वैन को जब्त कर लिया और अस्पताल पहुंचकर घायल छात्र का हालचाल लिया. हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है.

परिजनों ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

घायल छात्र के परिजनों ने दोषी चालक और संबंधित स्कूल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं पर कार्रवाई की जा रही है.

Also Read : गोपालगंज में 253 स्कूलों की लापरवाही, ई-शिक्षाकोष पर नहीं चढ़ाई एमडीएम रिपोर्ट, अब हेडमास्टों पर गिरेगी गाज


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन