तमो मार्शल आर्ट चैंपियनशिप में गोपालगंज का दमदार प्रदर्शन, 33 खिलाड़ियों ने जीते कई पदक; टीम बनी उपविजेता
फोटो नं 107. प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोपालगंज जिला की टीम. | Prabhat Khabar Network
सिवान में आयोजित पांचवीं बिहार स्टेट तमो मार्शल आर्ट चैंपियनशिप में गोपालगंज की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता का खिताब अपने नाम किया।
Gopalganj News : सिवान जिले के उत्सव पैलेस, बिंदुसार बुजुर्ग में रविवार को पांचवीं बिहार स्टेट तमो मार्शल आर्ट चैंपियनशिप-2026 का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में बिहार के विभिन्न जिलों से करीब 200 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. शानदार प्रदर्शन करते हुए गोपालगंज जिला टीम ने दूसरा स्थान हासिल कर उपविजेता का खिताब अपने नाम किया.
33 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, तीन कोच भी रहे मौजूद
प्रतियोगिता में गोपालगंज जिले से 33 खिलाड़ी और तीन कोच शामिल हुए. खिलाड़ियों ने अलग-अलग वर्गों में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक हासिल किये. गोपालगंज टीम के प्रदर्शन से खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों में उत्साह का माहौल रहा.
16 खिलाड़ियों ने जीता स्वर्ण पदक
गोपालगंज के अंगराज, रेहान आलम, आयुष, रेहान सिद्दीकी, अंकेश आर्या, निकिता, निशा, समर्थ तिवारी, अंकित, विनय, खुशबू, साजिद, मुस्कान, आकांक्षा, सामर्थ और ब्यूटी ने स्वर्ण पदक हासिल किया.
10 खिलाड़ियों ने हासिल किया रजत पदक
निखिल, आदित्य, प्रियांशु, लवली, सूरज, तेजस्वी, प्रिया, रानी, कृति और आकाश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता. खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने गोपालगंज टीम को प्रतियोगिता में उपविजेता बनाने में अहम भूमिका निभायी.
छह खिलाड़ियों ने जीते कांस्य पदक
नीतीश, रौनक, आरोही, कामनी, दुर्गा और रोशनी ने कांस्य पदक हासिल किया. अलग-अलग वर्गों में खिलाड़ियों की सफलता से गोपालगंज जिला टीम ने कुल मिलाकर शानदार प्रदर्शन किया.
बिहार के कई जिलों के 200 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
चैंपियनशिप में सिवान, गोपालगंज, सारण, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, समस्तीपुर, दरभंगा सहित बिहार के विभिन्न जिलों से करीब 200 खिलाड़ी पहुंचे थे. प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और मार्शल आर्ट कौशल का प्रदर्शन किया.
खेल पदाधिकारी और विधायक रहे मौजूद
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सिवान के खेल पदाधिकारी उपेंद्र यादव और बड़हरिया विधायक इंद्रदेव सिंह पटेल मौजूद रहे. प्रतियोगिता का आयोजन तमो मार्शल आर्ट फेडरेशन के संस्थापक राघवेंद्र सिंह, उत्तर प्रदेश के वाइस प्रेसिडेंट घनश्याम सैनी, स्टेट हेड ए.के.एस. संजय और बिहार तमो मार्शल आर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. मोहन कुमार सिंह के नेतृत्व में किया गया.
पश्चिमी चंपारण के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश भारती सहित अन्य पदाधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे. गोपालगंज के चेयरमैन एडवोकेट प्रदीप शर्मा और वाइस प्रेसिडेंट रंजन कुमार ने खिलाड़ियों का स्वागत किया और शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई दी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए