गोपालगंज में सड़क हादसा, रोपनी कर घर लौट रही युवती की ट्रक की टक्कर से मौत

Author Manish raj
Updated:
विज्ञापन

Gopalganj Road Accident: गोपालगंज के बरौली थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से 18 वर्षीय युवती की मौत हो गई. युवती खेत में रोपनी का काम कर पैदल घर लौट रही थी. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

विज्ञापन

Gopalganj Road Accident: गोपालगंज जिले के बरौली थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव के समीप गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवती की मौत हो गई. तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने पैदल घर लौट रही युवती को जोरदार टक्कर मार दी. गंभीर रूप से घायल युवती ने अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया. घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है.

आपके शहर में

विज्ञापन

खेत में रोपनी कर लौट रही थी युवती

मृतका की पहचान मिर्जापुर गांव निवासी 18 वर्षीय सबिता कुमारी, पिता जय राम साह के रूप में हुई है. परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार, सबिता खेत में रोपनी का काम खत्म कर पैदल अपने घर लौट रही थी. इसी दौरान सोनबरसा गांव के समीप तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया.

इलाज के लिए ले जाते समय हुई मौत

हादसे के बाद आसपास के लोगों ने गंभीर रूप से घायल युवती को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए. बेटी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

चालक ट्रक छोड़ फरार, पुलिस जांच में जुटी

हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया. सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. फरार चालक की तलाश की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

इसे भी पढ़ें: गोपालगंज शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, अमरेंद्र कुमार पांडेय बने नए डीईओ, तीन नए डीपीओ की भी तैनाती

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन