गोपालगंज में दर्दनाक हादसा, बहन के साथ साइकिल से घर लौट पहली कक्षा के छात्र को स्कूल बस ने कुचला

Updated:
विज्ञापन

रोते बिलखते परिजन

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Gopalganj Road Accident : गोपालगंज जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पहली कक्षा के छात्र की मौत हो गई. स्कूल से छुट्टी के बाद बहन के साथ साइकिल से घर लौट रहे मासूम को एक स्कूल बस ने कुचल दिया.

विज्ञापन

Gopalganj Road Accident : (प्रशांत पाठक) गोपालगंज जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पहली कक्षा के छात्र की मौत हो गई. स्कूल से छुट्टी के बाद बहन के साथ साइकिल से घर लौट रहे मासूम को एक स्कूल बस ने कुचल दिया. हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई.

विज्ञापन

School Bus Accident: स्कूल से घर लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसा

घटना उचकागांव थाना क्षेत्र के छोटका सांखे गांव की है. मृतक की पहचान मोहम्मद वैस के सबसे छोटे पुत्र अदनान के रूप में हुई है, जो स्थानीय सर्वोदय विद्यालय में पहली कक्षा का छात्र था. छुट्टी के बाद वह अपनी बड़ी बहन के साथ साइकिल से घर लौट रहा था.

स्कूल बस की टक्कर के बाद पहिए के नीचे आया मासूम

जानकारी के अनुसार, पीएम श्री उच्च माध्यमिक विद्यालय सांखे रामदास के पास तेज रफ्तार स्कूल बस ने साइकिल को टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही अदनान और उसकी बहन सड़क पर गिर गए. इसी दौरान अदनान बस के पहिए की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

Gopalganj News: परिवार में मचा कोहराम, बहन सदमे में

हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई. अदनान अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था और परिवार का लाडला माना जाता था. बेटे की मौत की खबर मिलते ही मां नाजनी परवीन बेसुध हो गईं. वहीं, अपनी आंखों के सामने भाई को खोने वाली बड़ी बहन गहरे सदमे में है और उसका रो-रोकर बुरा हाल है.

परिवार में पसरा सन्नाटा

सऊदी अरब में हैं पिता, फोन पर दी गई मौत की सूचना

मृतक के पिता मोहम्मद वैस रोजी-रोटी के सिलसिले में सऊदी अरब में काम करते हैं. परिवार ने उन्हें फोन पर हादसे की सूचना दी. बेटे की मौत की खबर सुनकर वह भी गहरे सदमे में हैं.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. समाचार लिखे जाने तक परिजनों की ओर से थाने में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी.

Also Read : वैशाली में तीन सार्जेंट बने सार्जेंट मेजर, एसपी शुभांक मिश्रा ने कंधों पर लगाए सितारे, जाने पूरी खबर

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन