गोपालगंज में एक कार से भारी मात्रा में चांदी बरामद, इनकम टैक्स की टीम कर रही जांच…

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 25 Aug 2024 9:07 AM

विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

Gopalganj News: गोपालगंज जिला के कुचायकोट थाने की पुलिस ने बलथरी चेक पोस्ट के पास वाहन जांच के दौरान एक कार से भारी मात्रा में चांदी के आभूषण बरामद किए हैं. इसकी कीमत 28 लाख रुपए बताई जा रही है.

विज्ञापन

Gopalganj News: गोपालगंज जिला के कुचायकोट थाने की पुलिस ने बलथरी चेक पोस्ट के पास वाहन जांच के दौरान एक कार से भारी मात्रा में चांदी के आभूषण बरामद किए हैं. इसकी कीमत 28 लाख रुपए बताई जा रही है. मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. आरोपित युवकों में दो गोरखपुर तथा एक मथुरा जिले का निवासी है.

बता दें कि पुलिस बैकवर्ड-फॉरवर्ड लिंक तलाशने में लगी है. तस्करों में गोरखपुर के रमेश यादव, कृष्ण वर्मा और मथुरा के विक्रम सोनी शामिल हैं. पूछताछ में यह बात सामने आई कि आभूषण कानपुर से सीवान ले जाया जा रहा था. जब्त आभूषण की इनकम टैक्स विभाग जांच कर रही है. जांच पड़ताल के बाद वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी.

ये भी पढ़ें: अब पटना में पार्किंग ढूढने के लिए नहीं करनी पड़ेगी मशक्कत, मल्टीलेवल ट्विन पार्किंग जल्द बनकर होगी तैयार…

31.8 किलोग्राम चांदी के आभूषण किए गए हैं बरामद

कुचायकोट के थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश से बिहार की ओर आ रही एक कार को रोककर जब उसकी तलाशी ली गई तो 31.8 किलोग्राम चांदी के आभूषण बरामद किए गए. कार में तहखाना बनाकर आभूषण ले जाया जा रहा था. पुलिस ने जांच-पड़ताल के लिए आयकर विभाग (इनकम टैक्स विभाग) को भी सूचना दी है.

इनकम टैक्स विभाग की टीम कर रही जांच

शनिवार की शाम में कुचायकोट पहुंची इनकम टैक्स विभाग की टीम ने जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों ने बताया कि आरोपितों ने संतोषजनक कागजात प्रस्तुत नहीं किए हैं. बलथरी चेकपोस्ट पर पहले भी कानपुर और आगरा निर्मित चांदी के आभूषण जब्त हुए हैं. पुलिस रिपोर्ट के अनुसार पांच माह पूर्व भी 60 किलो चांदी के आभूषण जब्त किए गए थे.

ये भी पढ़ें: बिहार के मोतिहारी में पागल सियार ने एक दिन में 20 लोगों को काटा, सभी जख्मी का अस्पताल में चल रहा इलाज…

पहले भी यहां से जब्त हुए हैं आभूषण

दिल्ली से आ रही एक बस से आभूषण को बरामद किया गया था. इस मामले में पुलिस ने आगरा और हाथरस निवासी दो युवकों को हिरासत में लिया था. दोनों यात्री आगरा से आभूषण लेकर आ रहे थे और इसे छपरा पहुंचना था. इससे पूर्व 14 अक्टूबर को कुचायकोट पुलिस ने भठवां मोड़ के पास कार से 102.59 किलोग्राम चांदी के आभूषण जब्त किए थे. मामले में आगरा के तीन युवकों को हिरासत में लिया था.

साइकोसिस और मेनिया की शिकार होकर बर्बाद हो रही हैं दुष्कर्म पीड़िताएं

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन