ePaper

Gopalganj News : नेपाल में भारी बारिश से गंडक नदी में उफान, हाइअलर्ट जारी, निचले इलाके को खाली कराने का दिया गया आदेश

Updated at : 27 Sep 2024 10:32 PM (IST)
विज्ञापन
Gopalganj News  : नेपाल में भारी बारिश से गंडक नदी में उफान, हाइअलर्ट जारी, निचले इलाके को खाली कराने का दिया गया आदेश

Gopalganj News : नेपाल में हुई भारी बारिश के बाद गंडक नदी उफान पर है. गंगा, कोसी के बाद अब गंडक नदी भी बेकाबू होने की ओर है. शुक्रवार की शाम नदी में वाल्मीकि नगर बराज से डिस्चार्ज 1.24 लाख क्यूसेक दर्ज किया गया, जबकि अगले 48 घंटे में 5.21 लाख क्यूसेक जल डिस्चार्ज होने की संभावना है.

विज्ञापन

गोपालगंज. नेपाल में हुई भारी बारिश के बाद गंडक नदी उफान पर है. गंगा, कोसी के बाद अब गंडक नदी भी बेकाबू होने की ओर है. शुक्रवार की शाम नदी में वाल्मीकि नगर बराज से डिस्चार्ज 1.24 लाख क्यूसेक दर्ज किया गया, जबकि अगले 48 घंटे में 5.21 लाख क्यूसेक जल डिस्चार्ज होने की संभावना है. निचले इलाके के लोगों को तत्काल प्रभाव से गांव को खाली कर ऊंचे स्थलों पर जाने की अपील की जा रही. डीएम मो मकसूद आलम के निर्देश पर डीडीसी कुमार निशांत विवेक ने जिले में हाइअलर्ट कर दिया है. सभी संबंधित अधिकारियों को तटबंधों की सुरक्षा एवं सभी आवश्यक तैयारियां के निमित्त सतत निगरानी एवं चौकसी के निर्देश दिये गये हैं. जिले के सभी पदाधिकारियों को आदेश दिया गया है कि वे बिना अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे. जल संसाधन विभाग के इंजीनियरों, सीओ, थानेदार, बीडीओ को आदेश दिया गया है कि वे अपने अंचल के तटबंधों की सुरक्षा एवं सभी आवश्यक तैयारियों के निमित्त दिन-रात निगरानी एवं चौकसी बरतेंगे. जल संसाधन विभाग ने जारी किया अलर्ट जल संसाधन विभाग के अधीक्षण अभियंता बिहार द्वारा जारी किये गये पूर्वानुमान में 29 सितंबर को गंडक नदी में वाल्मीकिनगर से 5.21 लाख क्यूसेक जलस्त्राव प्रवाहित होने की संभावना है. इससे आकस्मिक एवं अकस्मात स्थिति उत्पन्न हो सकती है. तटबंधों पर अत्यधिक दबाव पड़ने की संभावना हो सकती है तथा कटाव, सीपेज, पाईपिंग, अंडर माइनिंग, ओवर टॉपिंग, फ्लैश फ्लड आदि की संभावना को लेकर अलर्ट किया गया है. अत्यधिक वर्षापात एवं जलस्त्राव में संभावित वृद्धि के आलोक में परिक्षेत्राधीन छाड़ी नदी पर अवस्थित पुल-पुलियों पर भी विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिये गये हैं. वहीं, राजस्व कर्मियों एवं पंचायत सचिवों को यह भी निर्देश दिया गया है कि अपने-अपने क्षेत्र के तटबंधों का सतत निगरानी रखना सुनिश्चित करेंगे. साथ ही सुबह से ही तटबंधों के निचले स्थल पर अवस्थित बसावट को ऊंचे चिह्नित शरण स्थल पर जाने के लिए माइकिंग कर लोगों को सतर्क करेंगे. अंचल एवं प्रखंड स्तरीय सभी कर्मियों का सभी प्रकार का अवकाश रद्द कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन