गोपालगंज में 4 से 10 मई तक फायर सेफ्टी वीक, स्वास्थ्य संस्थानों में मॉक ड्रिल और प्रशिक्षण अनिवार्य

Updated:
विज्ञापन

प्रशिक्षण देते फायर ऑफिसर

Gopalganj News: गोपालगंज जिले में गर्मी के मौसम को देखते हुए आग लगने की बढ़ती घटनाओं के मद्देनजर 4 से 10 मई तक फायर सेफ्टी वीक आयोजित किया जा रहा है. इस संबंध में सिविल सर्जन-सह-सदस्य सचिव, जिला स्वास्थ्य समिति के निर्देश पर जिला अग्निशमन पदाधिकारी द्वारा मॉडल सदर अस्पताल सहित सभी अनुमंडल अग्निशामालय पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं. मॉक ड्रिल के दौरान रेस्क्यू ,अलार्म, कॉन्फिन और एक्सटिंगइश जैसे आपातकालीन प्रक्रियाओं का प्रदर्शन किया जाएगा.

विज्ञापन

Gopalganj News:(मनीष राज) गोपालगंज जिले में गर्मी के मौसम को देखते हुए आग लगने की बढ़ती घटनाओं के मद्देनजर 4 से 10 मई तक फायर सेफ्टी वीक आयोजित किया जा रहा है. इस संबंध में सिविल सर्जन-सह-सदस्य सचिव, जिला स्वास्थ्य समिति के निर्देश पर जिला अग्निशमन पदाधिकारी द्वारा मॉडल सदर अस्पताल सहित सभी अनुमंडल अग्निशामालय पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

फायर सेफ्टी वीक के दौरान कौन से जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे

जारी आदेश के अनुसार गोपालगंज जिले के सभी सरकारी एवं निजी स्वास्थ्य संस्थानों में हायर सेफ्टी ऑडिट नियमित रूप से कराना अनिवार्य किया गया है. साथ ही फायर सेफ्टी वीक के दौरान विभिन्न जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि अस्पतालों को फायर रेसिलेंट बनाया जा सके.

इस दौरान अस्पतालों में कार्यरत डॉक्टरों, नर्सों एवं अन्य कर्मियों को फायर एमरजैंसी से जुड़ा विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा. इसके अलावा अग्निशमन विभाग के सहयोग से सभी स्वास्थ्य संस्थानों में फायर सेफ्टी मॉक ड्रिल आयोजित करने का निर्देश दिया गया है.

मॉक ड्रिल के दौरान रेस्क्यू ,अलार्म, कॉन्फिन और एक्सटिंगइश जैसे आपातकालीन प्रक्रियाओं का प्रदर्शन किया जाएगा. साथ ही मरीजों के सुरक्षित निकासी की योजना तैयार कर उसका अभ्यास कराया जाएगा.

मॉक ड्रिल के दौरान क्या आपातकालीन प्रक्रियाओं का प्रदर्शन किया जाएगा?

आईसीयू ,एचडी ऑपरेशन थिएटर, विशेष वार्ड एवं शिशु वार्ड के लिए अलग-अलग सुरक्षा योजनाओं के क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा.

इसके अतिरिक्त 4 से 10 मई के बीच ऑनलाइन माध्यम से प्लेज एवं वेबिनार जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे, जिनमें मेडिकल छात्र एवं स्वास्थ्य कर्मी भाग लेंगे.

अग्नि सामान के अधिकारी प्रेम चंद्र राम ने निर्देश दिया है कि सभी संस्थानों में मॉक ड्रिल सुनिश्चित कर उसकी रिपोर्ट समय पर जिला कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन