Gopalganj News : डीएम और एसपी के नाम पर साइबर अपराधियों ने फर्जी अकाउंट बनाकर मांगे पैसे, लाखों की हुई ठगी

Updated at : 19 Jan 2025 10:22 PM (IST)
विज्ञापन
Gopalganj News  : डीएम और एसपी के नाम पर साइबर अपराधियों ने फर्जी अकाउंट बनाकर मांगे पैसे, लाखों की हुई ठगी

Gopalganj News : सोशल साइट्स के जरिये साइबर अपराधियों ने ठगी करने का नया पैंतरा शुरू किया है. डीएम-एसपी समेत नामचीन लोगों के फेसबुक आइडी को हैक कर या क्लोन बनाकर परिचित दोस्तों से रुपये मांगे जा रहे हैं.

विज्ञापन

गोपालगंज. सोशल साइट्स के जरिये साइबर अपराधियों ने ठगी करने का नया पैंतरा शुरू किया है. डीएम-एसपी समेत नामचीन लोगों के फेसबुक आइडी को हैक कर या क्लोन बनाकर परिचित दोस्तों से रुपये मांगे जा रहे हैं. पिछले पांच दिनों में गोपालगंज के तत्कालीन डीएम राहुल कुमार, भागलपुर के डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी और वर्तमान एसपी अवधेश दीक्षित के नाम पर लोगों से पैसा मांगे जाने का मामला सामने आया है. भागलपुर डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी व तत्कालीन डीएम राहुल कुमार का फेसबुक आइडी का क्लोन बनाकर ठगी की गयी.

कोई-न-कोई बहाना बनाकर कर रहे ठगी

सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक सुनील द्विवेदी से साइबर अपराधियों ने 80 हजार रुपये की धोखाधड़ी की है. सेना के कमांडेंट का फर्नीचर खरीदने या कीमती सामान को कम रेट पर लेने का झांसा देकर ठग रहे हैं. कई साइबर अपराधी एक्सीडेंट या बीमार होने का बहाना बनाकर पैसे मांग रहे हैं. कुछ ने गोपालगंज के एसपी के नाम पर केस की जांच में मदद करने के नाम पर लोगों से पैसे की मांग की है. इधर, थानों में इसकी शिकायत लगातार पहुंचने पर पुलिस भी परेशान है. पुलिस ने लोगों को सावधानी बरतने और फेसबुक आइडी का पासवर्ड सुरक्षित रखने की अपील की है.

सोशल साइट्स पर बरतनी होगी सावधानी

सोशल साइट्स हैक होने के मामले में साइबर एक्सपर्ट सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार का कहना है कि यूजर को सावधानी बरतनी होगी. इसमें आइडी में कभी भी साधारण पासवर्ड का उपयोग नहीं करें. ऑनलाइन एप्स को फोन में इंस्टॉल न किया जाये. हमेशा चेक करें कि फोन में कोई संदिग्ध एप तो नहीं है, केवल विश्वसनीय वेबसाइट से ही एफबी को लॉगइन किया जाये, अविश्वसनीय साइट पर कभी भी मुफ्त गेम प्ले न किया जाये, किसी और कंप्यूटर में फेसबुक अकाउंट ओपेन नहीं हो, विश्वसनीस वाइफाइ नेटवर्क का उपयोग करने आदि सलाह दी जा रही है.

फेसबुक हैक होने से बचने का तरीका

आइडी में कभी भी साधारण पासवर्ड का उपयोग नहीं करें

कभी भी ऑनलाइन एप्स को फोन में इंस्टॉल नहीं करें

हमेशा चेक करें कि फोन में कोई संदिग्ध एप तो नहीं हैकेवल विश्वसनीय वेबसाइट से ही एफबी को लॉगइन करें

अविश्वसनीय साइट पर कभी भी मुफ्त गेम प्ले न करेंकिसी और कंप्यूटर में फेसबुक अकाउंट को ओपेन न करें

केवल विश्वसनीय वाइफाइ नेटवर्क का उपयोग करें

क्या कहते हैं एसपी

साइबर अपराधी केस की जांच करने, अभियुक्त का नाम निकालने, या किसी दूसरे का क्लोन बनाकर तरह-तरह से ठगी करने के लिए पैंतरा लगा रहे हैं. पुलिस अधीक्षक के कार्यालय का कर्मी बनकर भी कई साइबर अपराधियों ने कॉल किया. लोगों को सावधानी बरतनी होगी. पुलिस ऐसे मामलों की जांच कर कार्रवाई कर रही है. आम लोगों को भी साइबर क्राइम से बचने के लिए सावधानी बरतने की जरूरत है.

अवधेश दीक्षित, एसपी, गोपालगंज

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन