Gopalganj News : पुल की रेलिंग से टकराने से बाइक समेत नहर में गिरा युवक, गयी जान
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 21 Jan 2025 10:37 PM
Gopalganj News : महम्मदपुर थाने के रेवतीथ नहर पुल की रेलिंग से टकराने से युवक बाइक सहित नहर में गिर गया. इससे युवक की मौत हो गयी. मौत की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
गोपालगंज. महम्मदपुर थाने के रेवतीथ नहर पुल की रेलिंग से टकराने से युवक बाइक सहित नहर में गिर गया. इससे युवक की मौत हो गयी. मौत की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
अपनी ससुराल से लौट रहा था घर
मृतक की पहचान महम्मदपुर थाने के रेवतीथ हकाम गांव के राजवंशी राम के पुत्र सूरज कुमार राम के रूप में की गयी है. बताया जाता कि युवक अपनी ससुराल बैकुंठपुर थाने के दिघवा दुबौली के शंकरपुर गांव में बाइक से गया था. वहीं से वापस घर लौटने के दौरान महम्मदपुर थाने की रेवतिथ नहर पर उसकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग से टकरा गयी. इससे युवक बाइक सहित नहर में गिर गया. इससे उसकी मौत हो गयी.
स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी सूचना
आसपास के लोगों ने मंगलवार की सुबह नहर में शव को उपलाते देखने के बाद स्थानीय पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मौत की सूचना मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. सदर अस्पताल में पहुंची उसकी पत्नी समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. उधर, महमदपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक की मौत की सूचना पर शव काे बरामद कर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. मौत किस वजह से हुई है, जांच की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










