गोपालगंज में अधिकारी ने संभाली शिक्षक की भूमिका, बच्चों को पढ़ाकर शिक्षा और अनुशासन का दिया संदेश

Updated:
विज्ञापन

फोटो स्कूल में लाइव के प्रशिक्षण का अवलोकन करते पदाधिकारी फोटो स्कूल में छात्रों का क्लास लेते पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

एक उप निर्वाचन पदाधिकारी ने मॉडल स्कूल का निरीक्षण कर बच्चों को न केवल पढ़ाया, बल्कि शिक्षा के महत्व और अनुशासन का पाठ भी पढ़ाया. उन्होंने लाइब्रेरी, लैब और खेलकूद गतिविधियों की भी समीक्षा की, जिससे शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने पर जोर दिया गया.

विज्ञापन

Model School Gopalganj: विद्यालयों की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार लाने और मॉडल स्कूलों को प्रभावी शैक्षणिक केंद्र के रूप में विकसित करने की पहल के तहत डॉ. शशि प्रकाश राय, उप निर्वाचन पदाधिकारी ने सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल, जमसड़, प्रखंड उचकागांव का निरीक्षण किया.

विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों से संवाद किया. इस दौरान उन्होंने स्वयं बच्चों को पढ़ाया और शिक्षा के महत्व के साथ निरंतर अध्ययन के लिए प्रेरित किया. उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, नियमित अध्ययन और बेहतर भविष्य के लिए लक्ष्य निर्धारित करने की सीख दी.

लाइब्रेरी और लैब का किया निरीक्षण

डॉ. राय ने मॉडल स्कूल की लाइब्रेरी, आईसीटी लैब और विज्ञान प्रयोगशाला का निरीक्षण किया. उन्होंने इन संसाधनों का अधिकतम शैक्षणिक उपयोग सुनिश्चित करने पर जोर दिया. साथ ही खेलकूद गतिविधियों की समीक्षा करते हुए विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में खेलों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया.

लेसन प्लान के अनुसार शिक्षण पर जोर

निरीक्षण के दौरान शिक्षकों की उपस्थिति और पाठ योजना के अनुसार शिक्षण-अधिगम की समीक्षा की गयी. पदाधिकारी ने कक्षा-कक्ष में प्रभावी और योजनाबद्ध शिक्षण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

उन्होंने विद्यालय परिसर में स्वच्छता और बेहतर शैक्षणिक वातावरण बनाए रखने के महत्व पर भी विशेष जोर दिया.

फोटो स्कूल में लाइव के प्रशिक्षण का अवलोकन करते पदाधिकारी  फोटो स्कूल में छात्रों का क्लास लेते पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network

विद्या साथी ऐप और लाइव कक्षाओं का अधिक लाभ लेने की अपील

विद्यार्थियों से संवाद के दौरान उन्हें विद्या साथी ऐप और लाइव कक्षाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया. शिक्षकों को विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों की साप्ताहिक समीक्षा कर अपेक्षित सुधार सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया.

सरकार की ओर से विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध करायी जा रही डिजिटल और शैक्षणिक सुविधाओं का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने के लिए भी शिक्षकों को प्रेरित किया गया.

गुणवत्तापूर्ण और तकनीक आधारित शिक्षा पर जोर

डॉ. राय ने कहा कि मॉडल स्कूल की अवधारणा को प्रभावी बनाने के लिए शिक्षण गुणवत्ता, विद्यार्थियों की सहभागिता, डिजिटल शिक्षा और आधारभूत सुविधाओं का समन्वित विकास जरूरी है.

उन्होंने कहा कि मॉडल स्कूल की पहल का उद्देश्य केवल विद्यालय के भौतिक स्वरूप में सुधार करना नहीं, बल्कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण, आधुनिक, तकनीक आधारित और परिणामोन्मुख शिक्षा उपलब्ध कराना है. इसके लिए विद्यालय स्तर पर नियमित अनुश्रवण, शिक्षकों की सक्रिय भूमिका और विद्यार्थियों की निरंतर सहभागिता आवश्यक है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन