गोपालगंज में मवेशी तस्करी का खुलासा, पिकअप से भैंस व दो पाड़ा बरामद, चार गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
कटेया में पिकअप से पशु जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार

कटेया थाना पुलिस ने वाहन जांच के दौरान एक पिकअप से एक भैंस और दो पाड़ा बरामद करते हुए चार कथित पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है. उत्तर प्रदेश से लाए जा रहे इन पशुओं के परिवहन के लिए कोई दस्तावेज नहीं मिले.

विज्ञापन

Gopalganj News: कटेया थाना पुलिस ने तेतरिया पुल के समीप वाहन जांच अभियान के दौरान एक पिकअप से एक भैंस और दो पाड़ा बरामद करते हुए चार कथित मवेशी तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मवेशियों और पिकअप वाहन को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

उत्तर प्रदेश से लाए जा रहे थे मवेशी

पुलिस के अनुसार, उत्तर प्रदेश से एक पिकअप पर मवेशियों को लादकर जमुनहां बाजार की ओर ले जाया जा रहा था. वाहन जांच के दौरान तेज गति से आ रही पिकअप को रोककर तलाशी ली गई.

तलाशी के दौरान वाहन के डाले में एक भैंस और दो पाड़ा रस्सी से बंधे हुए मिले. पुलिस का कहना है कि मवेशी भूखे-प्यासे हालत में थे.

परिवहन के जरूरी दस्तावेज नहीं मिले

जांच के दौरान मवेशियों के परिवहन से संबंधित आवश्यक दस्तावेज, कंसाइनर-कंसाइनी का विवरण तथा वेटरिनरी किट उपलब्ध नहीं मिली. इसके बाद पुलिस ने मवेशियों और पिकअप को जब्त करते हुए चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया.

यूपी के चार आरोपित गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के विजयीपुर उत्तरपट्टी कुरपटिया गांव निवासी जुनाव अंसारी, विजयीपुर उत्तरपट्टी चौराहा निवासी अनिल कुमार, गुरवलिया बाजार निवासी नौशाद खान तथा तबरेज के रूप में हुई है.

पुलिस ने बताया कि मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

इसे भी पढ़ें: बिहार में शिक्षकों के लिए नई एसओपी जारी, ट्रांसफर से पहले ये 5 बातें जानना जरूरी


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन