गोपालगंज में प्रेम प्रसंग में युवक की पीट-पीटकर हत्या की आशंका, मौत के बाद लड़की और उसकी मां को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी

Updated:
विज्ञापन
A young man allegedly beaten death love affair Gopalganj After the death the girl her mother were taken into custody interrogation continues

मृतक की फाइल फोटो

Gopalganj Crime News: महमदपुर थाना क्षेत्र के मझवालिया गांव में प्रेम प्रसंग में एक युवक की पीट-पीटकर और उसके प्राइवेट पार्ट को कुचलकर निर्मम हत्या कर दी गई है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी मच गई है. मृतक युवक की पहचान मोतिहारी जिले के अरेराज स्थित झाकरा गांव निवासी धर्मेंद्र सिंह के 23 वर्षीय पुत्र बादल सिंह के रूप में हुई है.

विज्ञापन

Gopalganj Crime News🙁मनीष राज) महमदपुर थाना क्षेत्र के मझवालिया गांव में प्रेम प्रसंग में एक युवक की पीट-पीटकर और उसके प्राइवेट पार्ट को कुचलकर निर्मम हत्या कर दी गई है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी मच गई है. मृतक युवक की पहचान मोतिहारी जिले के अरेराज स्थित झाकरा गांव निवासी धर्मेंद्र सिंह के 23 वर्षीय पुत्र बादल सिंह के रूप में हुई है.

क्या हैं पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, युवक का मझवालिया गांव की एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. इसी दौरान बीती रात उसकी निर्मम हत्या कर दिए जाने की बात सामने आ रही है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, युवक की बेरहमी से पिटाई की गई और उसका प्राइवेट पार्ट कुचलकर हत्या कर दी गई, जिसके कारण उसकी मौत हो गई. हालांकि, हत्या के पीछे की असली वजह अब तक पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाई है.

घटना पर पुलिस ने क्या बताया?

इस मामले में पुलिस ने काजल कुमारी नाम की एक लड़की और उसकी मां को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। दोनों से घटना के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है ताकि पूरे मामले का सच सामने आ सके। फिलहाल महमदपुर थानाध्यक्ष का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही पूरी घटना का खुलासा किया जाएगा। इस वारदात के बाद से इलाके में दहशत और तनाव का माहौल बना हुआ है।

जानकारी के अनुसार, युवक का मझवालिया गांव की एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. इसी दौरान बीती रात उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दिए जाने की बात सामने आ रही है.

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, युवक की बेरहमी से पिटाई की गई, जिसके कारण उसकी मौत हो गई. हालांकि, हत्या के पीछे की असली वजह अब तक पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाई है.

स्थानीय लोगों ने क्या बताया?

स्थानीय लोगों के अनुसार, मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हो सकता है. लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस द्वारा अभी नहीं की गई है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है.

Also Read: नालंदा जिला का राजगीर सज-संवर कर हुआ तैयार , आज से शुरू राजकीय मलमास मेला

विज्ञापन
विवेक सिंह

लेखक के बारे में

By विवेक सिंह

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कार्यरत हैं. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने दूरदर्शन (Doordarshan) में इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म The Newsdharma के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO Amar Shaheed Bipin Singh Foundation से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कार्यरत विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन