गोपालगंज: भोरे उपद्रव कांड में ब्लॉगर गोलू बरनवाल गिरफ्तार, सिसई गांव से पुलिस ने दबोचा

Author Suresh rai|Edited by Vikash Jha
Updated:
विज्ञापन

पुलिस की गिरफ्त में गोलू बरनवाल

गोपालगंज के भोरे थाना क्षेत्र में महरादेउर हत्याकांड के बाद हुए उपद्रव मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. मुख्य आरोपी व स्थानीय ब्लॉगर गोलू बरनवाल को गिरफ्तार कर लिया गया है. उस पर भीड़ को उकसाने का आरोप है.

विज्ञापन

Gopalganj News: गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र में महरादेउर हत्याकांड के बाद हुए भीषण उपद्रव, पथराव और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उपद्रव मामले में नामजद मुख्य आरोपी व स्थानीय ब्लॉगर गोलू बरनवाल को उसके पैतृक घर सिसई से गिरफ्तार कर लिया है. इस नयी गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र के अन्य चिन्हित उपद्रवियों और उनके संरक्षकों में भारी हड़कंप मच गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

भीड़ को उकसाने का आरोप

गिरफ्तार गोलू बरनवाल पर यह गंभीर आरोप है कि उसने उपद्रव के दौरान अपने ब्लॉग और डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से पुलिस प्रशासन की छवि को पूरी तरह धूमिल करने का प्रयास किया था. इसके साथ ही उसने सोशल मीडिया पर लगातार भ्रामक, असत्य और अत्यधिक भड़काऊ सामग्री पोस्ट कर उग्र भीड़ को स्थानीय प्रशासन के खिलाफ सीधे तौर पर उकसाया था. जिससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति और अधिक बिगड़ गई थी.

कई गांवों में छापेमारी

थानाध्यक्ष रोहिणी उपाध्याय के कुशल नेतृत्व में पुलिस की विभिन्न टीमों ने इस कांड से जुड़े अन्य फरार आरोपियों की त्वरित गिरफ्तारी को लेकर महरादेउर, सिसई और इमिलिया गांव में एक साथ सघन छापेमारी अभियान चलाया. हालांकि, पुलिस की भनक लगते ही अधिकांश नामजद आरोपी पहले ही अपने-अपने घरों से फरार मिले. लेकिन सिसई गांव में पुलिस ने चारों तरफ से घेराबंदी कर गोलू बरनवाल को दबोच लिया.

आरोपी को भेजा जेल

भोरे थाना पुलिस ने गिरफ्तार ब्लॉगर गोलू बरनवाल को हिरासत में लेकर थाने लाया, जहां दर्ज प्राथमिकी के आधार पर आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी की गईं. इसके बाद पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आरोपी को गोपालगंज न्यायालय में पेश कर दिया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने और उपद्रव करने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा.

Also Read: यूपी से शराब लेकर आ रहा एक धंधेबाज को विजयीपुर पुलिस ने किया शराब के साथ गिरफ्तार


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन