गोपालगंज में आधा दर्जन से अधिक प्रखंडों के बीडीओ बदले, ग्रामीण विकास विभाग ने जारी की नई अधिसूचना

Author Suresh rai
Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Gopalganj BDO Transfer: ग्रामीण विकास विभाग ने गोपालगंज के सात प्रखंडों में नए बीडीओ की तैनाती की है. कुचायकोट, बरौली, उचकागांव, फुलवरिया, मांझा, भोरे और थावे में नए प्रखंड विकास पदाधिकारी नियुक्त किए गए हैं.

विज्ञापन

Gopalganj BDO Transfer: बिहार सरकार के ग्रामीण विकास विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं गतिशील बनाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर प्रखंड विकास पदाधिकारियों (बीडीओ) का तबादला किया है. विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार गोपालगंज जिले के सात प्रखंडों में नए बीडीओ की तैनाती की गई है. इस फेरबदल के बाद जिले के प्रशासनिक महकमे में हलचल तेज हो गई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

जानिए किसे कहां मिली जिम्मेदारी

जारी अधिसूचना के अनुसार कुचायकोट प्रखंड में आदित्य प्रकाश को नया बीडीओ बनाया गया है. बरौली प्रखंड की जिम्मेदारी अजीत कुमार रोशन को सौंपी गई है. उचकागांव प्रखंड के नए बीडीओ मनोज कुमार पंडित होंगे.

इसी तरह फुलवरिया प्रखंड में मनीष कुमार श्रीवास्तव को प्रखंड विकास पदाधिकारी नियुक्त किया गया है. वह इससे पहले पंचदेवरी प्रखंड में भी बीडीओ के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. मांझा प्रखंड में वैभव शुक्ल, भोरे प्रखंड में मुकेश कुमार तथा थावे प्रखंड में प्रियंका प्रिया को नया बीडीओ बनाया गया है.

सरकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर रहेगा जोर

ग्रामीण विकास विभाग के इस प्रशासनिक फेरबदल को विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, पारदर्शिता और प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है. विभाग ने सभी नवनियुक्त अधिकारियों को शीघ्र अपने-अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया है.

विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार

स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों को उम्मीद है कि नए अधिकारियों के कार्यभार संभालने के बाद प्रखंडों में लंबित विकास कार्यों में तेजी आएगी. साथ ही आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सकेगा. नए बीडीओ के सामने बाढ़ नियंत्रण, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना और अन्य ग्रामीण विकास योजनाओं को समयबद्ध ढंग से लागू कराने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी.

इसे भी पढ़ें: बिहार में ‘फ्री’ की बीयर! हाजीपुर में ट्रक-पिकअप की टक्कर के बाद मची लूट, बोतलें बटोरने लगे लोग

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन