गोपालगंज: गंडक नदी के रास्ते शराब तस्करी का खुलासा, उत्पाद विभाग की टीम देख नदी में कूद कर भागे तस्कर
फोटो नं 106. शराब तस्करी के दौरान जब्त नाव की तस्वीर. | Prabhat Khabar Network
गोपालगंज में गंडक नदी के रास्ते हो रही शराब तस्करी का खुलासा। उत्पाद विभाग ने नाव समेत 288 लीटर देसी शराब जब्त की, तस्करों की तलाश जारी।
Gopalganj News : गंडक नदी के रास्ते शराब तस्करी का खुलासा हुआ है. उत्पाद विभाग की टीम ने जादोपुर थाना क्षेत्र के खाप मकसूदपुर के समीप गंडक नदी में कार्रवाई करते हुए 288 लीटर देसी शराब के साथ एक नाव जब्त की है. हालांकि, टीम को देखते ही नाव पर सवार तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर नदी में कूदकर फरार हो गये. तस्कर की गिरफ्तारी के लिए उत्पाद विभाग की टीम नदी किनारे लगातार सर्च अभियान और छापेमारी कर रही है.
सूचना के आधार पर नदी में पहुंची उत्पाद विभाग की टीम
बताया गया कि उत्पाद विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि नाव के माध्यम से गंडक नदी के रास्ते शराब की तस्करी की जा रही है. सूचना के आधार पर टीम खाप मकसूदपुर के समीप गंडक नदी में पहुंची और कार्रवाई शुरू की.
टीम को देखते ही नाव पर सवार तस्कर नाव छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए नदी में कूद गये और फरार हो गये. इसके बाद उत्पाद विभाग की टीम ने नाव की तलाशी ली. तलाशी के दौरान नाव से 288 लीटर देसी शराब बरामद हुई.
तस्कर की गिरफ्तारी के लिए सर्च अभियान जारी
उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने बताया कि नाव के माध्यम से शराब तस्करी की सूचना मिलने के बाद टीम ने कार्रवाई की थी. इस दौरान तस्कर नाव छोड़कर फरार हो गया. उसकी गिरफ्तारी के लिए इलाके में सर्च और छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है.
उन्होंने बताया कि जब्त शराब को मध्यनिषेध अधिनियम के तहत विनष्ट किया जायेगा.

आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए