गोपालपुर में जमीन विवाद में मारपीट एक पक्ष से चार लोग घायल, सदर अस्पताल में भर्ती

Updated:
विज्ञापन

गोपालगंज. गोपालपुर थाना क्षेत्र के मादाचक गांव में मंगलवार को जमीन में हिस्सा नहीं देने को लेकर हुए विवाद में जमकर मारपीट में एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.

विज्ञापन

गोपालगंज. गोपालपुर थाना क्षेत्र के मादाचक गांव में मंगलवार को जमीन में हिस्सा नहीं देने को लेकर हुए विवाद में जमकर मारपीट में एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. इन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों में मादाचक गांव के निवासी प्रसाद राम, कैलाश राम, सुजीत कुमार राम और बिट्टू कुमार के रूप में हुई है. घायल का आरोप है कि जमीन के बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था. इसी विवाद को लेकर आरोपित पक्ष ने अचानक हमला कर दिया. मारपीट करने वालों में सुभाष राम, गौरीशंकर राम, मनीरका राम और अनूप कुमार राम के नाम सामने आये हैं. आरोप है कि सभी ने मिलकर लाठी-डंडे से हमला किया, जिससे चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. पीड़ित पक्ष ने गोपालपुर थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन