gopalganj news : ट्रक की टक्कर से बाइक सवार वृद्धा की मौत, पिता-पुत्र की हालत गंभीर

Updated:
विज्ञापन

gopalganj news : सिधवलिया थाने के विशुनपुरा कोठी गांव के पास हुआ हादसा, जाम की सड़क

विज्ञापन

gopalganj news : सिधवलिया. स्थानीय थाना क्षेत्र के विशुनपुरा कोठी गांव के सिधवलिया-झझवा पथ पर शिलापट्ट लदे ट्रक की टक्कर से बाइक सवार 62 वर्षीया शिवकुमारी देवी की मौत हो गयी. उनके दामाद विजय कुमार दास और नाती नवीन कुमार, जिन्हें बाइक पर घर ले जा रहे थे, गंभीर रूप से घायल हो गये. सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने वृद्ध महिला का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घायलों को ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिधवलिया लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. हादसे के बाद कबीराज टोला के ग्रामीण और मृतक के स्वजन सड़क जाम कर मुआवजे की मांग करते रहे. पुलिस ने समझा-बुझाकर सड़क को खाली कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. घटना से मृतक की बेटी शीला देवी और अन्य स्वजन गहरे शोक में हैं. पुलिस ने ट्रक को जब्त कर चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. थानाध्यक्ष सोमनाथ झा ने बताया कि स्वजनों की ओर से आवेदन मिलने पर अगली कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन