शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने थावे दुर्गा मंदिर में की पूजा-अर्चना, बिहार की सुख-समृद्धि की मांगी दुआ

Author Vivek Ranjan|Edited by Vivek Pandey
Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Mithilesh Tiwari Thave Temple: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी ने गोपालगंज के प्रसिद्ध थावे दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और बेहतर शिक्षा व्यवस्था की कामना की. इस दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया.

विज्ञापन

Mithilesh Tiwari Thave Temple: (चितरंजन उपाध्याय) बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री एवं बैकुंठपुर विधायक मिथलेश तिवारी ने बुधवार को गोपालगंज के प्रसिद्ध थावे दुर्गा मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. उन्होंने मां दुर्गा से प्रदेश में सुख-शांति, समृद्धि और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

शिक्षा मंत्री सुबह करीब 9 बजे थावे मंदिर पहुंचे. मंदिर परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने फूल-माला एवं गाजे-बाजे के साथ उनका स्वागत किया. इसके बाद उन्होंने मंदिर के प्रधान पुजारी संजय पांडेय और मुकेश पांडेय के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की.

शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाना सरकार की प्राथमिकता

पूजा के बाद पत्रकारों से बातचीत में शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी ने कहा कि उन्होंने मां थावे वाली से प्रदेश के सभी बच्चों की बेहतर शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य की प्रार्थना की है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लगातार सुधार के लिए कार्य कर रही है और सरकारी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है.

श्रद्धालुओं की सुविधाओं के विस्तार पर भी जोर

शिक्षा मंत्री ने कहा कि थावे दुर्गा मंदिर प्रदेश की आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां हर वर्ष लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं. सरकार मंदिर के विकास और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है.

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप कुमार गिरी, अजय सिंह, शैलेश तिवारी, अमन शर्मा, भरत सिंह सहित भाजपा के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय श्रद्धालु उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़ें: वैशाली के टॉप-10 अपराधी समेत दो गिरफ्तार, देसी कारबाइन और कट्टा बरामद



आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन