गोपालगंज सदर अस्पताल में जलजमाव और गंदगी पर डीएम सख्त, नगर परिषद ने करायी सफाई

Updated:
विज्ञापन

सदर अस्पताल में सफाई करते नगर परिषद की टीम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गोपालगंज सदर अस्पताल में गंदगी और जलजमाव की शिकायत पर जिला पदाधिकारी समीर सौरभ ने कड़ा रुख अपनाया है. उन्होंने नगर परिषद और अस्पताल प्रबंधन को तत्काल सफाई और जलनिकासी सुनिश्चित करने का आदेश दिया है. मरीजों की सुविधा का विशेष ध्यान रखने और भविष्य में ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं करने की चेतावनी दी गई है.

विज्ञापन

Sadar Hospital: सदर अस्पताल में गंदगी और जलजमाव की शिकायत मिलने पर जिला पदाधिकारी समीर सौरभ ने सख्त रुख अपनाते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिये. शिकायत को गंभीरता से लेते हुए नगर परिषद और अस्पताल प्रबंधन को सफाई और जलनिकासी सुनिश्चित करने के साथ मरीजों और उनके परिजनों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने को कहा गया.

विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर अस्पताल पहुंचे अधिकारी

डीएम के निर्देश पर शुक्रवार की सुबह नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अजय कुमार और जिला कार्यक्रम प्रबंधक धीरज कुमार सदर अस्पताल पहुंचे. दोनों अधिकारियों ने अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया और अपनी निगरानी में मॉडल अस्पताल परिसर की सफाई करायी.

जमा पानी की करायी गयी निकासी

निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में जमा पानी की निकासी करायी गयी. इसके साथ ही परिसर में फैली गंदगी को हटाने की कार्रवाई भी की गयी. अधिकारियों ने अस्पताल परिसर में स्वच्छता व्यवस्था को दुरुस्त रखने पर जोर दिया.

मरीजों की सुविधा का रखा जाये विशेष ध्यान

जिला पदाधिकारी ने अस्पताल प्रबंधन को मरीजों और उनके परिजनों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया है. उन्होंने अस्पताल परिसर में जलजमाव और गंदगी की समस्या दोबारा उत्पन्न नहीं होने देने के लिए नियमित निगरानी करने को कहा.

सरकारी संस्थानों में नियमित सफाई का निर्देश

डीएम ने जिले के सभी सरकारी कार्यालयों, अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों में नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण साफ-सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि सार्वजनिक संस्थानों में स्वच्छता और मरीजों की सुविधाओं के मामले में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जायेगी.

लापरवाही पर तय होगी जिम्मेदारी

डीएम ने चेतावनी दी कि भविष्य में गंदगी, जलजमाव या साफ-सफाई में लापरवाही की शिकायत मिलने पर संबंधित पदाधिकारी और कर्मियों की जवाबदेही तय की जायेगी. लापरवाही सामने आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी.

समस्याओं का समय पर समाधान करने का निर्देश

जिला प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र के सरकारी संस्थानों में स्वच्छता, जलनिकासी और जनसुविधाओं की नियमित निगरानी करने का निर्देश दिया है. साथ ही किसी भी समस्या का समय पर समाधान सुनिश्चित करने को कहा गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन