डिस्पैच सेंटर व वज्रगृह में मौसम के अनुरूप तैयारी करने का डीएम ने दिया आदेश

Updated:
विज्ञापन

25 मई को गोपालगंज में होने वाली लोकसभा चुनाव को लेकर डीएम मो. मकसूद आलम ने डिस्पैच सेंटर व वज्रगृह का जायजा लिया.

विज्ञापन

गोपालगंज. 25 मई को गोपालगंज में होने वाली लोकसभा चुनाव को लेकर डीएम मो. मकसूद आलम ने डिस्पैच सेंटर व वज्रगृह का जायजा लिया. डायट थावे में विधानसभा गोपालगंज एवं कुचायकोट के लिए बनाये गये डिस्पैच सेंटर, विधानसभावार वाहन कोषांग, सभी विधानसभाओं के लिए इवीएम रिसीविंग सेंटर, वज्रगृह व विधानसभावार मतगणना हॉल का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के क्रम में विधानसभावार वज्रगृह बरौली एवं बैकुंठपुर विधानसभा के रिसीविंग सेंटर, मतगणना हाॅल, उसमें पहुंचने के लिए सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से की गयी बैरिकेडिंग, पूरे कैंपस में बनाये गये वाटरप्रूफ टेंट आदि का निरीक्षण किया गया. मौसम के अनुरूप तैयारियों पर डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया. इवीएम के आवागमन वाले रास्तों पर वर्षा की आशंका को देखते हुए ईंटीकरण कराने का निर्देश दिया गया. मतगणना हाल में सभी प्रकार की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया, जिसमें आरओ के बैठने की व्यवस्था. इवीएम लाने एवं ले जाने के लिए मतगणना के लिए राजनीतिक दलों के एजेंट आदि के लिए सेपरेट व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया. डीएम ने ठेकेदार को निर्देश दिया गया कि मतदान दिवस के दिन इवीएम रिसीविंग के समय विद्यालय के बरामदों में भी मैट बिछाने का कार्य करें ताकि मतदान कर्मियों के लिए सहूलियत हो. लोकसभा चुनाव में वाहनों की समुचित व्यवस्था रहेगी. वाहन कोषांग का निरीक्षण करते हुए डीएम ने डीटीओ उपेंद्र कुमार पाल को कई आवश्यक निर्देश भी दिया. उन्होंने कहा कि चुनाव में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए. इसका ख्याल रखकर तैयारी करनी होगी. वहीं पार्टी मिलान, मतदान कर्मियों एवं सुरक्षा कर्मियों की ब्रीफिंग के लिए व्यवस्था, सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से सीसीटीवी कैमरे, अग्निशमन यंत्र आदि की व्यवस्थाओं को भी देखा गया. वहीं सामग्री कोषांग के निरीक्षण के क्रम में नोडल पदाधिकारी सामग्री कोषांग सह जिला पंचायती राज पदाधिक���री धर्मेंद्र कुमार एवं जिला कृषि पदाधिकारी भूपेंद्र मणि त्रिपाठी से सामान्य थैला और स्पेशल थैला की तैयारी और ससमय उन्हें डिस्पैच सेंटर पर पहुंचने की विस्तृत जानकारी ली गयी और आवश्यक निर्देश दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन