ePaper

Gopalganj News : सऊदी काम करने गये मटिहनियां के युवक की संदिग्ध मौत

Updated at : 04 Dec 2024 8:55 PM (IST)
विज्ञापन
Gopalganj News : सऊदी काम करने गये मटिहनियां के युवक की संदिग्ध मौत

Gopalganj News : सऊदी के अल मजल अल अरबी ग्रुप कंपनी में काम कर रहे विशंभरपुर थाने के विनोद मटिहनियां गांव के ललन महतो की संदिग्ध हालत में मौत हो गयी. उसके कमरे के पास खून से लतपथ शव को बरामद किया गया है.

विज्ञापन

गोपालगंज. सऊदी के अल मजल अल अरबी ग्रुप कंपनी में काम कर रहे विशंभरपुर थाने के विनोद मटिहनियां गांव के ललन महतो की संदिग्ध हालत में मौत हो गयी. उसके कमरे के पास खून से लतपथ शव को बरामद किया गया है. मौत की खबर बुधवार को मिलने के साथ ही परिजनों में चीत्कार मच गया. परिजनों से उसकी रविवार को आखिरी बार बात हुई थी. उसने खुद को बीमार होने की बात कही थी. उसने अंतिम बार के कॉल में कहा था कि अब उसकी तबीयत ठीक है. काम पर आ गया है. पत्नी लालमति देवी अंतिम कॉल की बात कह कर बेहोश हो जा रही है. ग्रामीणों ने बताया कि विनोद मटिहनियां गांव के ललन महतो (40 वर्ष) परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था. उसके दो बेटे व दो बेटियां छोटे-छोटे हैं. गांव में पत्नी बच्चों को लेकर रह रही थी. एक साल पहले वह घर की माली हालत को ठीक करने के उद्देश्य से विदेश कमाने गया था. ललन महतो की मौत को ग्रामीण संदिग्ध मान रहे हैं. सोमवार से ही उससे बात नहीं हो पा रही थी. बुधवार को मीरगंज के रहने वाले उसके साथियों को पता चला तो उन्होंने घर पर सूचना दी. परिजनों के द्वारा सांसद डॉ आलोक कुमार सुमन से अपील की गयी कि उसके शव को मंगवा दिया जाये. ताकि परिजनों को अंतिम दर्शन हो जाये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन