गोपालगंज: रक्षाबंधन पर रांची से घर लौट रहे रेलवे टेक्नीशियन को नशाखुरानी गिरोह ने बनाया शिकार, बेहोश कर नकदी व मोबाइल लूटा; सदर अस्पताल में भर्ती

Updated:
विज्ञापन

सदर अस्पताल में इलाजरत रेलवे टेक्नीशियन . | Prabhat Khabar Network

रांची से घर लौट रहे रेलवे टेक्नीशियन को बस में नशाखुरानी गिरोह ने नशीला पदार्थ सुंघाकर मोबाइल और नकदी लूटी. सदर अस्पताल में चल रहा है इलाज.

विज्ञापन

Gopalganj News: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर रांची से अपने घर लौट रहे एक रेलवे टेक्नीशियन नशाखुरानी गिरोह के शातिरों का शिकार बन गए. बस यात्रा के दौरान बदमाशों ने उन्हें नशीला पदार्थ सुंघाकर बेसुध कर दिया और उनके पास से मोबाइल फोन एवं नकदी लूटकर फरार हो गए. बेहोशी की हालत में मिलने के बाद सह-यात्रियों की मदद से उन्हें तुरंत इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

पीड़ित की पहचान छपरा (सारण) जिले के परसा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोहड़ा मठिया गांव निवासी स्वर्गीय सौंखी लाल सिंह के 40 वर्षीय पुत्र बिनोद कुमार के रूप में हुई है. वह वर्तमान में रांची में रेलवे विभाग के तहत टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत हैं और त्योहार की छुट्टी में अपने पैतृक घर लौट रहे थे.

नशीला पदार्थ सुंघाकर लूट लिए मोबाइल और रुपये

मिली जानकारी के अनुसार, रांची से बिहार की यात्रा के दौरान बस में पहले से घात लगाए नशाखुरानी गिरोह के सदस्यों ने बिनोद कुमार से जान-पहचान बढ़ाई और बातों के झांसे में लेकर उन्हें कोई नशीला पदार्थ सुंघा दिया. दवा के असर से वह कुछ ही देर में पूरी तरह अचेत हो गए. इसके बाद गिरोह के सदस्य मौका पाकर उनका महंगा मोबाइल फोन और जेब में रखी नकदी लेकर चुपके से फरार हो गए.

होश आने पर परिजनों को दी सूचना, पुलिस जांच में जुटी

बस में सवार अन्य यात्रियों ने जब उन्हें लंबे समय तक अचेत पड़ा देखा, तो आनन-फानन में गोपालगंज सदर अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में डॉक्टरों की देखरेख में प्राथमिक उपचार के बाद जब उन्हें होश आया, तब उन्होंने पूरी आपबीती परिजनों को बताई. घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए बस के रूट और सह-यात्रियों से पूछताछ शुरू कर दी है, ताकि गिरोह के शातिरों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जा सके.

Also Read: 4 सितंबर तक बिहार-UP रूट पर ट्रेनों का चक्का जाम! सीवान-थावे की ट्रेनें रद्द, देखें प्रभावित गाड़ियों की लिस्ट



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन