गोपालगंज के अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर: CTET परीक्षा अब 12 व 13 दिसंबर को, एग्जाम से 2 दिन पहले मिलेगा एडमिट कार्ड
सीटीईटी एग्जाम। फोटो- AI
CTET Exam: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है. CBSE ने परीक्षा की तारीखों में बदलाव करते हुए इसे दिसंबर में आयोजित करने का फैसला किया है. अब अभ्यार्थियों को तैयारी के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है.
CTET Exam: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) को लेकर लंबे समय से इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों की असमंजस की स्थिति अब पूरी तरह समाप्त हो गई है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सीटीईटी के 22वें संस्करण की परीक्षा तिथियों में बड़ा फेरबदल किया है. पूर्व में सितंबर और फिर अक्टूबर में प्रस्तावित इस परीक्षा का आयोजन अब आगामी 12 और 13 दिसंबर को किया जाएगा. सीबीएसई द्वारा आधिकारिक कार्यक्रम जारी होने के बाद गोपालगंज जिले के शिक्षक अभ्यर्थियों ने भी अपनी तैयारी तेज कर दी है.
सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर दोबारा लिया गया था आवेदन
यह परीक्षा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पहले सितंबर में आयोजित की जानी थी, जिसे बाद में अक्टूबर तक बढ़ाया गया था. हालांकि, सुप्रीम कोर्ट के विशेष दिशा-निर्देशों के अनुपालन में योग्य अभ्यर्थियों को आवेदन का एक और अवसर प्रदान किया गया. इसके तहत बोर्ड ने 25 अगस्त से 1 सितंबर तक विशेष ऑनलाइन आवेदन विंडो खोली थी. नए आवेदनों की स्क्रूटनी पूरी होने के बाद सीबीएसई ने औपचारिक रूप से दिसंबर की नई तिथियों पर मुहर लगा दी है.
15 दिन पहले पता चलेगा परीक्षा शहर
सीबीएसई की अधिसूचना के अनुसार, परीक्षार्थियों की यात्रा सुविधा को ध्यान में रखते हुए परीक्षा केंद्र वाले शहर की जानकारी अग्रिम रूप से उपलब्ध कराई जाएगी:
- एग्जाम सिटी स्लिप: परीक्षा की तारीख से ठीक 15 दिन पहले सीटीईटी के आधिकारिक पोर्टल पर आवंटित शहर की जानकारी प्रदर्शित कर दी जाएगी.
- यात्रा की तैयारी: इससे दूसरे शहरों या दूरदराज के केंद्रों पर जाने वाले अभ्यर्थियों को ट्रेन व बस आरक्षण और रहने-सहने की अग्रिम व्यवस्था करने में आसानी होगी.
परीक्षा से 2 दिन पहले पोर्टल से डाउनलोड होगा एडमिट कार्ड
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि मूल प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) परीक्षा तिथि से महज दो दिन पहले सीटीईटी पोर्टल पर लाइव किया जाएगा. प्रवेश पत्र में परीक्षा केंद्र का नाम, सटीक पता, पाली और रिपोर्टिंग समय का विस्तृत विवरण दर्ज रहेगा. अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें अंकित नाम, रोल नंबर, फोटो और परीक्षा केंद्र के विवरण की गहनता से जांच कर लें. इधर, परीक्षा दिसंबर में तय होने से गोपालगंज के अभ्यर्थियों को रिवीजन और मॉक टेस्ट के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए