कटेया में मकान निर्माण को लेकर संघर्ष, महिला सहित चार जख्मी, हालत नाजुक

Published by : MANISH RAJ Updated At : 06 Jan 2026 5:44 PM

विज्ञापन

गोपालगंज. कटेया थाना क्षेत्र के सेमरिया टोला दर्जीपट्टी में मकान निर्माण को लेकर हुए विवाद में महिला सहित चार गंभीर रूप से घायल हो गये.

विज्ञापन

गोपालगंज. कटेया थाना क्षेत्र के सेमरिया टोला दर्जीपट्टी में मकान निर्माण को लेकर हुए विवाद में महिला सहित चार गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी घायलों को परिजनों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. घायलों में सेमरिया टोला दर्जीपट्टी के निवासी वशिष्ठ यादव, उनकी पत्नी सावित्री देवी, संजय यादव, ब्यास यादव और सुरेश चौधरी शामिल हैं. वही मारपीट में सावित्री देवी की हालत नाजुक बतायी जा रही है. मारपीट में घायल महिला ने बताया कि पड़ोस के रहने वालों से पूर्व से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. इसी दौरान मकान निर्माण के दौरान पड़ोस के लोगों से वाद-विवाद हो जाने से दूसरे पक्ष के लोगों के द्वारा डंडा और फरसे से हमला करने से एक ही परिवार के चारों लोग घायल हो गये. घटना की सूचना मिलते ही कटेया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि घायलों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANISH RAJ

लेखक के बारे में

By MANISH RAJ

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन