कटेया में 39 लीटर देसी शराब के साथ बाइक जब्त, धंधेबाज गिरफ्तार

Author Manish raj
Updated:
विज्ञापन
कटेया में 39 लीटर देसी शराब के साथ बाइक जब्त, धंधेबाज गिरफ्तार

कटेया. कटेया थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 39 लीटर देसी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

कटेया. कटेया थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 39 लीटर देसी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई चकिया गर्ल्स स्कूल के समीप वाहन जांच के दौरान की गयी. गिरफ्तार धंधेबाज की पहचान थाना क्षेत्र के लोहटी गांव निवासी राजाराम सिंह के 21 वर्षीय पुत्र राज कुमार के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार पुलिस पदाधिकारी सनोज कुमार सिंह पुलिस बल के साथ क्षेत्र में भ्रमणशील थे. इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि एक बाइक से अवैध शराब चकिया गर्ल्स स्कूल की ओर लायी जा रही है. सूचना के आधार पर पुलिस ने वाहन जांच शुरू की. जांच के दौरान एक बाइक सवार को रोककर तलाशी ली गयी, जिसमें बाइक पर बंधे बोरे से 200 एमएल के 198 पीस देसी शराब बरामद हुई. पुलिस ने शराब व बाइक जब्त कर आरोपित को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manish Raj

लेखक के बारे में

By Manish Raj

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन