गोपालगंज के भोरे में प्रधानमंत्री आवास योजना के 25 लाभुकों का गृह प्रवेश, नए घर की मिली चाबी
सांकेतिक तस्वीर
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत भोरे प्रखंड में 25 जरूरतमंद परिवारों को उनके नए पक्के घर की चाबी सौंपी गई. अधिकारियों ने लाभुकों के चेहरों पर खुशी देखकर कहा कि हर बेघर को छत देना सरकार की प्राथमिकता है.
Pradhan Mantri Awas Yojana: भोरे प्रखंड कार्यालय परिसर भोरे में आयोजित सादे समारोह में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 25 लाभुकों का गृह प्रवेश कराया गया. इस दौरान प्रखंड बीडीओ मुकेश कुमार और प्रखंड प्रमुख राजेश कुमार राम ने संयुक्त रूप से सभी लाभुकों को उनके नवनिर्मित पक्के मकान की चाबी सौंपी. लंबे समय से कच्चे और जर्जर मकानों में रह रहे लाभुकों को जब नए घर की चाबी मिली तो उनके चेहरे खुशी से खिल उठे.
आपके शहर में
25 लाभुकों को सौंपे गये नये घर की चाबी
समारोह के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत आवास निर्माण पूरा करने वाले 25 लाभुकों को गृह प्रवेश कराया गया. अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने लाभुकों को उनके नये पक्के मकान की चाबी सौंपी.
चाबी मिलने के बाद लाभुकों ने सरकार और प्रशासन के प्रति आभार जताया. उन्होंने कहा कि पक्का मकान मिलने से परिवार को बारिश, गर्मी और अन्य मौसम में काफी राहत मिलेगी.
हर जरूरतमंद परिवार को पक्की छत देना प्राथमिकता
बीडीओ मुकेश कुमार ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता हर बेघर और जरूरतमंद परिवार को पक्की छत उपलब्ध कराना है. समय पर आवास का निर्माण पूरा होना प्रशासन और लाभुकों के बीच बेहतर समन्वय का परिणाम है.
उन्होंने योजना के अन्य लाभुकों से भी अपील की कि उन्हें मिलने वाली किस्त की राशि का सही तरीके से उपयोग करें और निर्धारित समय पर आवास निर्माण पूरा करें.
गरीब परिवारों के लिए आत्मसम्मान और सुरक्षा का प्रतीक है पक्का मकान
प्रखंड प्रमुख राजेश कुमार राम ने कहा कि पक्का मकान सिर्फ एक भवन नहीं है, बल्कि गरीब परिवारों के लिए आत्मसम्मान और सुरक्षा का प्रतीक है. जनप्रतिनिधि और प्रशासन मिलकर यह सुनिश्चित करने का प्रयास कर रहे हैं कि कोई भी योग्य परिवार सरकार की कल्याणकारी योजना से वंचित न रहे.
अन्य सरकारी योजनाओं की भी दी गयी जानकारी
कार्यक्रम के दौरान लाभुकों को सरकार की ओर से दी जा रही अन्य बुनियादी सुविधाओं और योजनाओं की जानकारी भी दी गयी. इनमें शौचालय निर्माण तथा उज्ज्वला योजना सहित अन्य सुविधाएं शामिल हैं.
अधिकारियों ने लाभुकों से योजनाओं का लाभ लेने के लिए संबंधित विभाग से संपर्क करने की अपील की.
अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
कार्यक्रम में प्रखंड आवास समन्वयक, विभिन्न पंचायतों के मुखिया, पंचायत सचिव, आवास मित्र सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे. गृह प्रवेश और चाबी मिलने के बाद लाभुकों में खुशी का माहौल रहा.
इसे भी पढ़ें:भोजपुर के नए SP अवधेश दीक्षित क्यों हैं चर्चा में? जानिए IPS काम्या मिश्रा से उनकी खास प्रेम कहानी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
