दुबई में भोरे के युवक मुन्ना राय की मौत, भारतीय दूतावास के फोन से परिजनों को मिली सूचना; शव आने का इंतजार

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दुबई में काम करने गए भोपतपुर निवासी मुन्ना राय की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। भारतीय दूतावास ने परिजनों को सूचना दी, गांव में मातम का माहौल है।

विज्ञापन

Gopalganj News: गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र के जगतौली ओपी अंतर्गत भोपतपुर गांव निवासी मुन्ना राय की संयुक्त अरब अमीरात (दुबई) में मौत हो गई. भारतीय दूतावास से फोन पर दी गई सूचना के बाद परिजनों को इस घटना की जानकारी मिली, जिससे परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है.

विज्ञापन

रोजगार की तलाश में गया था यूएई

मृतक के भाई माधव राय ने बताया कि मुन्ना राय इसी साल फरवरी माह में रोजगार की तलाश में यूएई गया था. तीन दिन पहले भारतीय दूतावास से फोन कर उसकी आकस्मिक मौत की आधिकारिक सूचना दी गई. दूतावास के अधिकारियों की ओर से बताया गया कि स्थानीय स्तर पर आवश्यक कागजी और कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव को सम्मानपूर्वक भारत (गांव) भेजा जाएगा.

परिजनों को शव आने का इंतजार

मुन्ना राय के पिता राजदेव राय का रो-रोकर बुरा हाल है. मुन्ना अविवाहित थे और अपने परिवार के आर्थिक सहारे के रूप में विदेश गए थे. फिलहाल परिजन मुन्ना के पार्थिव शरीर के गांव पहुंचने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हालांकि मौत के स्पष्ट और आधिकारिक कारणों की जानकारी अभी तक सामने नहीं आ सकी है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन