गोपालगंज में राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर बैंक प्रबंधकों की बैठक, ऋण मामलों के निबटारे पर दिया जोर
फोटो नं 16- बैंक अधिकारियों के साथ बैठक करते सचिव | Prabhat Khabar Network
गोपालगंज में राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर बैंक अधिकारियों के साथ बैठक हुई। सचिव ने ऋण मामलों के त्वरित समाधान के लिए लचीला रुख अपनाने का निर्देश दिया।
Gopalganj News : गोपालगंज में आगामी 12 सितंबर को व्यवहार न्यायालय परिसर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियां तेज हो गई हैं. इसकी सफलता और अधिक से अधिक बैंक ऋण संबंधी मामलों के त्वरित निष्पादन को लेकर सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अनूप कुमार उपाध्याय ने विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधकों के साथ बैठक की.
पक्षकारों के हित में लचीला रुख अपनाने का निर्देश
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश गीता गुप्ता के निर्देश पर आयोजित बैठक में सचिव ने सभी शाखा प्रबंधकों को लंबित बैंक ऋण मामलों के अधिकाधिक निष्पादन के लिए पक्षकारों के प्रति लचीला रुख अपनाने का निर्देश दिया. उन्होंने आपसी सुलह-समझौते के आधार पर मामलों का निबटारा कराने पर जोर दिया.
लोक अदालत से सरल और त्वरित समाधान का मिलेगा मौका
सचिव अनूप कुमार उपाध्याय ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत आम लोगों को लंबे समय से लंबित मामलों के सरल और त्वरित समाधान का अवसर प्रदान करती है. बैंक ऋण से जुड़े मामलों में आपसी सहमति से समाधान होने पर दोनों पक्षों को राहत मिल सकती है.
कई बैंकों के शाखा प्रबंधक बैठक में शामिल
बैठक में अग्रणी बैंक प्रबंधक के अलावा सेंट्रल बैंक, बिहार ग्रामीण बैंक, भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा एवं कृषि विकास शाखा, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक, यूको बैंक, सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक समेत विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक शामिल हुए.
अधिक से अधिक मामलों के निबटारे का दिया भरोसा
बैठक में सभी शाखा प्रबंधकों ने राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक बैंक ऋण मामलों का निष्पादन कराने के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया. अधिकारियों ने लोक अदालत को सफल बनाने के लिए आपसी समन्वय के साथ काम करने पर सहमति जतायी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए