गोपालगंज: बैकुंठपुर में शुरू हुआ गणपति महोत्सव, 15 को जागरण और 16 सितंबर को निकलेगी भव्य झांकी
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गणपति महोत्सव मनाते व्यवसायी संघ व श्रद्धालु . | Prabhat Khabar Network
बैकुंठपुर में धूमधाम से शुरू हुआ तृतीय गणपति महोत्सव। 15 सितंबर को प्रसिद्ध कलाकारों के साथ जागरण और 16 सितंबर को आकर्षक झांकी निकलेगी।
Gopalganj News : बैकुंठपुर प्रखंड के दिघवा दुबौली बाजार स्थित स्टेशन रोड में भारतीय मेडिकल हॉल के पास सोमवार से तृतीय गणपति महोत्सव की शुरुआत धूमधाम से हुई. दिघवा दुबौली व्यवसायी संघ के तत्वावधान में आयोजित महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. पूजा के मुख्य यजमान व्यवसायी कृष्णा प्रसाद सपत्नीक रहे. आचार्य शिवमंगल प्रसाद मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना करायी.
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई प्रतिमा की स्थापना
भाद्रपद शुक्ल पक्ष चतुर्थी के अवसर पर भगवान गणपति की प्रतिमा की स्थापना की गयी. पूजा के दौरान श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान गणेश की आराधना की. महोत्सव को लेकर बाजार में पूरे दिन उत्साह का माहौल रहा.
15 सितंबर को होगा जागरण कार्यक्रम
आयोजकों ने बताया कि गणपति महोत्सव के दौरान विभिन्न मांगलिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. मंगलवार 15 सितंबर को जागरण कार्यक्रम होगा. इसमें प्रसिद्ध गायिका बबिता सागर के साथ बादल बवाली, रघु राजा और अंजली अनमोल अपनी प्रस्तुति देंगे.
16 सितंबर को निकलेगी आकर्षक झांकी
16 सितंबर को सिवान से आकर्षक झांकी निकाली जायेगी. झांकी को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है. इसके बाद 17 सितंबर को भव्य दीप यज्ञ का आयोजन किया जायेगा.
18 सितंबर को भंडारा के बाद होगा विसर्जन
गणपति महोत्सव का समापन 18 सितंबर को होगा. इस दिन भंडारा आयोजित किया जायेगा. इसके बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन किया जायेगा. आयोजकों के अनुसार महोत्सव में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी हो रही है.
मौके पर ब्रजकिशोर प्रसाद उर्फ मुन्ना, कृष्णा प्रसाद, मनीष कुमार, मंजीत कुमार, प्रदीप कुमार प्रसाद, रवि कुमार, बिरेंद्र प्रसाद, बिकेश कुमार और दुर्गेश कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए