गोपालगंज: गोड्डा में रेसिंग के दौरान पिकअप पलटा, किशोर की मौत; युवक गंभीर

Updated:
विज्ञापन

घायल का अस्पताल में इलाज परिजन के साथ प्रेम कुशवाहा | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गोड्डा में डहरे करम कार्यक्रम से लौट रहे लोगों की पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई. रेसिंग के दौरान हुई इस घटना में एक किशोर की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है.

विज्ञापन

Gopalganj News : गोड्डा में आयोजित डहरे करम बेहड़ा कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रहे लोगों का पिकअप वाहन रेसिंग के दौरान अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में पथरगामा थाना क्षेत्र के केरवार गांव निवासी एक किशोर की मौत हो गयी, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना परसपानी के समीप डहरलंगी मोड़ के पास हुई. हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में मातम पसरा है.

विज्ञापन

कार्यक्रम से लौटने के दौरान मैदान में शुरू हुई रेसिंग

प्राप्त जानकारी के अनुसार, केरवार गांव निवासी शिवम कुमार साह, पिता स्व. आनंद कुमार साह, विवेक कुमार महतो उर्फ मंगरू समेत अन्य लोग गोड्डा में आयोजित डहरे करम बेहड़ा कार्यक्रम में शामिल होने गये थे. कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सभी गांव के ही एक पिकअप वाहन से वापस लौट रहे थे.

बताया जाता है कि परसपानी के समीप डहरलंगी मोड़ के पास एक मैदान में वाहन चालकों के बीच रेस होने लगी. इसी दौरान पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में शिवम कुमार साह और विवेक कुमार महतो वाहन के नीचे दब गये.

ग्रामीणों ने मशक्कत कर दोनों को वाहन से बाहर निकाला

हादसे के बाद आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद दोनों युवकों को वाहन के नीचे से बाहर निकाला. हालांकि, तब तक शिवम कुमार साह की मौत हो चुकी थी. गंभीर रूप से घायल विवेक कुमार महतो को तत्काल दूसरे वाहन से सदर अस्पताल गोड्डा ले जाया गया.

प्राथमिक उपचार के बाद विवेक की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया. उसकी हालत चिंताजनक बतायी जा रही है.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलते ही पथरगामा थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोड्डा सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों की जानकारी जुटायी जा रही है.

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

परिजनों के अनुसार, शिवम कुमार साह के पिता का पहले ही निधन हो चुका है. परिवार में तीन भाई हैं. बताया गया कि सबसे बड़ा भाई गुजरात में मजदूरी करता है, जबकि दूसरा भाई दिव्यांग है. शिवम की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं, किशोर की मौत से केरवार गांव में शोक की लहर है और पूरे इलाके में मातम का माहौल बना हुआ है.

घायल का अस्पताल में  इलाज परिजन के साथ प्रेम कुशवाहा | Prabhat Khabar Network
घायल का अस्पताल में इलाज परिजन के साथ प्रेम कुशवाहा | Prabhat Khabar Network

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन