गोपालगंज: कुचायकोट के सीओ मणिभूषण कुमार का हुआ सम्मान, स्थानांतरण पर भावुक हुई विदाई

Author Rajesh pandey|Edited by Vikash Jha
Updated:
विज्ञापन

सीओ को बिदाई देते जनप्रतिनिधि

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कुचायकोट प्रखंड मुख्यालय में प्रशासनिक स्थानांतरण के कारण अंचल पदाधिकारी मणिभूषण कुमार सहित अन्य कर्मियों को भावभीनी विदाई दी गई. जनप्रतिनिधियों ने उनके कार्यकाल की सराहना की.

विज्ञापन

Gopalganj News: गोपालगंज जिले के कुचायकोट प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार भवन में पंचायत समिति द्वारा एक गरिमापूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया. इस विशेष समारोह में प्रशासनिक स्थानांतरण होने पर अंचल पदाधिकारी मणिभूषण कुमार, अंचल के बड़े बाबू विनय कुमार और नाजीर हिमांशु शेखर सहित अन्य चतुर्थवर्गीय कर्मियों को अंगवस्त्र, कलाई घड़ी व फूलों की माला पहनाकर भावभीनी विदाई दी गई. समारोह में विदा हो रहे कर्मियों को शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा.

विज्ञापन

सीओ के कार्यकाल की सराहना

समारोह में उपस्थित त्रिस्तरीय जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने निवर्तमान सीओ व अन्य अंचल कर्मियों के कार्यकाल की जमकर सराहना की. प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि अखिलेश्वर सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि अंचल पदाधिकारी मणिभूषण कुमार का कार्यकाल बेहद सराहनीय रहा. उन्होंने अपने कार्यकाल में हमेशा आम जनता की राजस्व संबंधी समस्याओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

टीम वर्क की रही प्रशंसा

प्रमुख प्रतिनिधि ने भावुक होते हुए कहा कि विदाई की यह वेला सभी को भावुक करने वाली है. वहीं दूसरी तरफ उप प्रमुख प्रतिनिधि जितेंद्र चौबे ने कहा कि स्थानांतरित हुए अधिकारी और कर्मियों ने कुचायकोट अंचल में हमेशा एक मजबूत टीम की तरह काम किया है. क्षेत्र के जटिल राजस्व मामलों को पारदर्शी तरीके से सुलझाने और पीड़ित जनता को समय पर राहत पहुंचाने में इनका प्रशासनिक योगदान हमेशा याद रखा जाएगा.

स्थानांतरण एक निरंतर प्रक्रिया

कार्यक्रम में मौजूद प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) सुनील कुमार मिश्रा ने कहा कि सरकारी सेवा में स्थानांतरण एक निरंतर और अनिवार्य प्रक्रिया है. मणिभूषण जी और उनकी पूरी अंचल टीम के साथ समन्वय बनाकर काम करने का अनुभव बेहद शानदार और सीख देने वाला रहा. मैं इन सभी विदा हो रहे अधिकारियों व कर्मियों के उज्ज्वल भविष्य, सुखद पारिवारिक जीवन और बेहतर स्वास्थ्य की मंगल कामना करता हूँ.

गणमान्य लोग रहे मौजूद

इस विदाई सह सम्मान समारोह के मौके पर मुख्य रूप से अंचल के राजस्व पदाधिकारी मनन शुक्ला, पंचायत समिति सदस्य (बीडीसी) राकेश तिवारी उर्फ गुड्डू बाबा, विपुल सिंह, मुन्ना राय, अरुण मिश्रा, अखिलेश्वर तिवारी, अमिर पटेल तथा अरुण दुबे उपस्थित रहे. इनके अलावा अंचल व प्रखंड कार्यालय के कई अन्य अधिकारी, संविदा कर्मी और भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण जनप्रतिनिधि मौजूद थे. सभी ने विदा हुए अधिकारियों के कर्तव्यनिष्ठ व्यवहार की प्रशंसा की.

Also Read: गोपालगंज: कलेक्ट्रेट जा रही विकास मित्र की ट्रक की चपेट में आने से मौत, पति जिंदगी और मौत से जूझ रहा


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन