ePaper

Gopalganj News : दरवाजे पर सो रहे बुजुर्ग किसान पर तेजाब से हमला, पीएमसीएच रेफर

Updated at : 19 Oct 2024 8:46 PM (IST)
विज्ञापन
Gopalganj News : दरवाजे पर सो रहे बुजुर्ग किसान पर तेजाब से हमला, पीएमसीएच रेफर

Gopalganj News : जादोपुर थाना क्षेत्र के दुखहरण गांव में जमीन विवाद में बदमाशों ने एक बुजुर्ग पर तेजाब से हमला कर दिया. गंभीर रूप से जख्मी को सदर अस्पताल में लाया गया, जहां डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया है.

विज्ञापन

गोपालगंज. भाई से हुए जमीन को लेकर विवाद में बदमाशों ने अपने बुजुर्ग पड़ोसी पर तेजाब से हमला कर दिया. घटना जादोपुर थाना क्षेत्र के दुखहरण गांव की है. तेजाब के हमले में गंभीर रूप से जख्मी किसान को सदर अस्पताल में लाया गया, जहां डॉक्टर ने उनकी हालत चिंताजनक बताते हुए बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया है. पीड़ित किसान स्व. भभीछन सिंह के 50 वर्षीय पुत्र रामेश्वर सिंह बताये गये हैं. वहीं, पुलिस ने इस मामले में दुखहरण गांव के उदय सिंह समेत दो लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है. परिजनों के अनुसार तेजाब से हमला करने वाले शख्स का नाम उदय सिंह और इसके पहले भी जमीन विवाद में उसने अपने भाई व भावज पर मई-2022 में तेजाब से हमला किया था. पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए हमलावर की तलाश में जुट गयी है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है. पीड़ित किसान का परिवार सहमा हुआ है. हालांकि जादोपुर थानाध्यक्ष मोहन कुमार निराला ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई करने का भरोसा परिजनों को दिलाया है. सदर अस्पताल से तेजाब पीड़ित को पटना लेकर जाने के लिए डायल-102 पर एंबुलेंस की मांग की गयी. एंबुलेंस तीन ही सदर अस्पताल में था और सभी मरीज को लेकर मेडिकल कॉलेज के लिए निकल चुका था. एंबुलेंस खाली नहीं होने की वजह से डायल-112 के कंट्रोल रूम के कर्मियों ने एंबुलेंस मिलने में देर होने की बात कही, जिसके बाद सिविल सर्जन डॉ बीरेंद्र प्रसाद से परिजनों ने गुहार लगायी. सिविल सर्जन के निर्देश पर दूसरे अस्पताल से एंबुलेंस पहुंची और मरीज को पीएमसीएच ले जाया गया. तेजाब की बिक्री पर सरकार और प्रशासन ने रोक लगा रखी है. बावजूद तेजाब लोगों को आसानी से बाजार में मिल जा रहा है, जिसका फायदा गलत इस्तेमाल में होने लगा है. जिस पर तेजाब से हमला करने का आरोप है, वह उदय सिंह इसके पहले मई 2022 में भी अपने भाई व उनकी पत्नी पर तेजाब से हमला कर दिया था. इलाके के लोगों का कहना है कि उदय सिंह को बार-बार तेजाब कहां से मिल जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन