गोपालपुर में टेंट में अचानक करेंट आने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Updated:
विज्ञापन
गोपालपुर में टेंट में अचानक करेंट आने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

गोपालगंज. गोपालपुर थाना क्षेत्र के बनिया छापर गांव में मंगलवार की सुबह टेंट में करेंट आने से एक युवक की मौत हो गयी.

विज्ञापन

गोपालगंज. गोपालपुर थाना क्षेत्र के बनिया छापर गांव में मंगलवार की सुबह टेंट में करेंट आने से एक युवक की मौत हो गयी. मृतक गोवर्धन चौहान के 31 वर्षीय पुत्र अनिल चौहान बताये गये हैं. घटना के बाद पूरे परिवार व गांव में मातम का माहौल है. गांव में टेंट लगा था, इसी दौरान अचानक टेंटे के लोहे के पाइप में करेंट आने से अनिल चौहान गंभीर रूप से झुलस गया और मौके पर ही गिर पड़ा. आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया. वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. अनिल चौहान की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया. ग्रामीणों ने बताया कि अनिल मेहनती और मिलनसार व्यक्ति था. अचानक हुए इस हादसे से पूरा गांव शोक में डूब गया है. घटना की सूचना मिलते ही गोपालपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Govind Kumar

लेखक के बारे में

By Govind Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन