सदर अस्पताल में इलाज के दौरान लाइन में लगे व्यक्ति से 76 सौ रुपये की चोरी

Author Manish raj
Updated:
विज्ञापन
सदर अस्पताल में इलाज के दौरान  लाइन में लगे व्यक्ति से 76 सौ रुपये की चोरी

गोपालगंज. सदर अस्पताल में इलाज कराने आये व्यक्ति से जेबकटी के दौरान 7600 रुपये की चोरी हो गयी.

विज्ञापन

गोपालगंज. सदर अस्पताल में इलाज कराने आये व्यक्ति से जेबकटी के दौरान 7600 रुपये की चोरी हो गयी. जानकारी के अनुसार महमदपुर थाना क्षेत्र के महारानी गांव निवासी बुलेट कुमार राम अपनी पत्नी काजल देवी के साथ इलाज कराने सदर अस्पताल आये थे. वे डॉक्टर से टीवी एवं ब्लड जांच कराने के बाद दवा लेने के लिए अस्पताल के दवा काउंटर पर लाइन में खड़े थे. इसी दौरान पीछे खड़े किसी अज्ञात चोर ने मौका पाकर उनकी जेब से 76 सौ रुपये निकाल लिये. जब बुलेट कुमार राम की बारी आयी और उन्होंने जेब टटोली, तो रुपये गायब पाये गये. चोरी की जानकारी होते ही वे काफी परेशान हो गये और आसपास खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका..पीड़ित ने बताया कि उक्त राशि जांच और दवा खरीदने के लिए रखी गयी थी. घटना के बाद अस्पताल परिसर में चर्चा का माहौल बन गया. पीड़ित ने प्रशासन से अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manish Raj

लेखक के बारे में

By Manish Raj

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन