प्रभात खबर क्विज की परीक्षा में छात्र-छात्राओं ने दिखायी प्रतिभा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Jan 2020 6:22 AM

विज्ञापन

बक्सर : प्रभात खबर की ओर से किये जा रहे क्विज कांटेस्ट के दूसरे राउंड की परीक्षा गुरुवार को ज्योति प्रकाश चौक स्थित ग्लोरियस स्कूल में लिया गया, जिसमें कुल 26 परीक्षार्थी शामिल हुए. सुपर जूनियर, जूनियर और सीनियर ग्रुप से शामिल परीक्षार्थियों की परीक्षा 45 मिनट की ली गयी. परीक्षा 12 बजे से लेकर […]

विज्ञापन

बक्सर : प्रभात खबर की ओर से किये जा रहे क्विज कांटेस्ट के दूसरे राउंड की परीक्षा गुरुवार को ज्योति प्रकाश चौक स्थित ग्लोरियस स्कूल में लिया गया, जिसमें कुल 26 परीक्षार्थी शामिल हुए. सुपर जूनियर, जूनियर और सीनियर ग्रुप से शामिल परीक्षार्थियों की परीक्षा 45 मिनट की ली गयी.

परीक्षा 12 बजे से लेकर 12:45 बजे तक चली. परीक्षा में शामिल परीक्षार्थियों का रिजल्ट भी आधे घंटे के अंदर उनकी उपस्थिति में ही मौके पर प्रश्न पत्र की जांच कर घोषित कर दिया गया. सभी ग्रुपों से दो-दो प्रतिभागियों का चयन किया गया. कुल 6 प्रतिभागी चयनित किये गये. जो शुक्रवार को पटना में आयोजित परीक्षा में शामिल होंगे.
दूसरे राउंड की विद्यालय स्तरीय आयोजित क्विज प्रतियोगिता में कैंब्रिज स्कूल से सीनियर वर्ग से 9 डी का आदर्श राज, 9 ई का हिमांशु मिश्रा, 9 एफ का प्रत्यूष अमृत और 10 ए का ऋषु जायसवाल शामिल हैं. वहीं जूनियर वर्ग से इसी विद्यालय के 8 ई के आमोद वर्ष, 6 बी का चंद्र प्रकाश राय व सुपर जूनियर वर्ग से 3 सी के प्रत्याशा, 4 ए का वैभवी सिंह, 4 डी का उत्तम पांडेय, 4 बी का कृष्ण चतुर्वेदी शामिल हैं.
जबकि रेडिएंट पब्लिक स्कूल के सीनियर वर्ग से सन्या कुमारी सिंह, पलक सिंह, जूनियर वर्ग से अदिति सिंह, रौशन कुमार, सुपर जूनियर वर्ग से सोनू कुमार यादव, सत्यम प्रकाश, एकलव्य राय, कृष्ण कुमार राय शामिल हैं. वहीं फाउंडेशन स्कूल से जूनियर वर्ग से 7 बी का शशांक शाश्वत, 6 बी का अभिषेक कुमार दुबे शामिल हैं.
जबकि महारानी उषा रानी उच्च बालिका विद्यालय डुमरांव के जूनियर वर्ग से दीपा दत्ता, अंकिता कुमारी, लवली कुमारी, तुलसी कुमारी शामिल हैं. वहीं अभ्यार्थ मध्य विद्यालय डुमरांव के जूनियर वर्ग से 7 एक का अनु कुमारी, 8 बी का प्रिया कुमारी ने परीक्षा में भाग लिया था.
इन स्कूलों के छात्र-छात्राएं रहे शामिल
सफल परीक्षार्थी कैंब्रिज स्कूल के हैं. जबकि परीक्षा में कैंब्रिज स्कूल, फाउंडेशन स्कूल, रेडियेंट पब्लिक स्कूल, महारानी उषा रानी उच्च विद्यालय, अभ्यासार्थ मध्य विद्यालय के बच्चे शामिल हुए थे.
दूसरे राउंड की परीक्षा में सफल परीक्षार्थियों में कैंब्रिज स्कूल के आदर्श राज व हिमांशु मिश्रा, सीनियर वर्ग से इसी विद्यालय के जूनियर ग्रुप से आमोद वर्ष व चंद्रप्रकाश राय तथा सुपर जूनियर वर्ग से इसी विद्यालय के उत्तम पांडेय व कृष्णा चतुर्वेदी शामिल रहे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन