बदला लेने के लिए पूर्व मुखिया की हुई हत्या
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Jan 2020 7:35 AM
मीरगंज : मटिहानी नैन के पूर्व मुखिया अरुण कुमार सिंह की गोली मारकर हत्या किये जाने के मामले में नया मोड़ आ गया है. हत्या के बाद पूर्व मुखिया की पत्नी अल्का देवी ने जदयू जिला महासचिव रहे स्व. उपेंद्र सिंह कुशवाहा के बेटे कौशल कुमार सिंह व चार अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज […]
मीरगंज : मटिहानी नैन के पूर्व मुखिया अरुण कुमार सिंह की गोली मारकर हत्या किये जाने के मामले में नया मोड़ आ गया है. हत्या के बाद पूर्व मुखिया की पत्नी अल्का देवी ने जदयू जिला महासचिव रहे स्व. उपेंद्र सिंह कुशवाहा के बेटे कौशल कुमार सिंह व चार अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. उपेंद्र सिंह कुशवाहा की हत्या डेढ़ साल पहले मीरगंज में ही गोली मारकर कर दी गयी थी. इस मामले में अरुण कुमार सिंह को जेल जाना पड़ा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










