किचेन तक पहुंची महंगाई की आग, बिगड़ा बजट
Updated at : 07 Jan 2020 2:34 AM (IST)
विज्ञापन

गोपालगंज : नये साल में एकाएक रोजमर्रे के सामान की कीमत बढ़ते ही घरों में किचकिच शुरू हो गयी है. रसोई गैस से लेकर खान-पान के सामान की कीमत में अचानक उछाल आ गयी है. इससे घर का बजट बिगड़ गया है. अभी प्याज का मूल्य घटा भी नहीं था कि तेल, दाल व आटे […]
विज्ञापन
गोपालगंज : नये साल में एकाएक रोजमर्रे के सामान की कीमत बढ़ते ही घरों में किचकिच शुरू हो गयी है. रसोई गैस से लेकर खान-पान के सामान की कीमत में अचानक उछाल आ गयी है.
इससे घर का बजट बिगड़ गया है. अभी प्याज का मूल्य घटा भी नहीं था कि तेल, दाल व आटे की मूल्यवृद्धि ने बखेड़ा खड़ा कर दिया है. हजियापुर रोड के रहनेवाले शास्त्री जी को उनकी पत्नी ने दो लीटर सरसों की तेल लाने को कहा था. शाम को जब घर पहुंचे तो झोले में एक लीटर ही तेल था. यह देख पत्नी भड़क उठी. जब शास्त्री जी ने समझाया कि 220 रुपये लेकर तेल लेने गया था. दुकान पर पता चला कि 120 रुपये लीटर तेल का दाम हो गया है.
रेट सुनकर महंगाई को कोसने लगी. दरअसल में नववर्ष में मिडिल क्लास के लोगों को एक और झटका लगा है. महंगाई की आग किचेन तक पहुंच चुकी है. सरसों तेल और रिफाइंड की कीमत ने घरों का बजट बिगाड़ दिया है. अचानक कीमत में आयी उछाल से गृहिणियों में गुस्सा धधक रहा है. एक सप्ताह में 10 से 15 रुपये प्रति लीटर कीमत बढ़ी है. वहीं, 15 लीटर जार में 100 रुपये का इजाफा हुआ है.
महंगाई के कारण जहां घरों में पांच लीटर खपत होती थी, वहां तीन से चार लीटर में काम चलाना पड़ रहा है. कारोबारियों का मानना है कि अभी तेल 20 फीसदी और महंगा हो सकता है. मौनिया चौक के दुकानदार वीरेंद्र चौरसिया की मानें, तो इस बार तेल का उत्पादन काफी कम हुआ है. दूसरे देश से तेल मंगवाया जा रहा है. इस वजह से आयात शुल्क बढ़ गया है. तेल की कीमत बढ़ने की बड़ी वजह है.
एक पखवारे में बढ़े सूजी व मैदा के दाम
करीब पखवारा भर पहले थोक रेट में आटा 22 से 22.50 रुपये और फुटकर में 25 से 26 रुपये प्रति किग्रा. था. अब थोक भाव एक रुपये प्रति किग्रा. बढ़कर 23 से 23.50 रुपये हो गया, जबकि फुटकर रेट 27 से 28 रुपये हो गयी. मैदा का दाम 24-24.50 से बढ़कर 25-25.50 और सूजी की कीमत 25 से बढ़कर 26 रुपये प्रति किग्रा. हो गयी है. सूजी का फुटकर रेट 28 से बढ़कर 30 रुपये हो गयी. गेहूं की कमी के कारण यह समस्या खड़ी हुई है. गल्ला कारोबारी ओमप्रकाश प्रसाद का कहना है कि बाजार में गेहूं की कमी के कारण आटा, मैदा और सूजी की रेट बढ़ी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




