गोपालगंज में आशिकमिजाज दारोगा की बंधक बना कर पिटाई
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Nov 2019 8:26 AM
गोपालगंज : थावे थाने के वृंदावन मौजे गांव में लोगों ने आशिक मिजाज दारोगा को बंधक बना कर पिटाई कर दी. आरोपित दारोगा का नाम निशिकांत उपाध्याय है, जो थावे थाने में पदस्थापित हैं. एसपी मनोज कुमार तिवारी ने पूरे मामले की जांच करने का आदेश दिया है. मौके पर पुलिस पदाधिकारी को बंधक बने […]
गोपालगंज : थावे थाने के वृंदावन मौजे गांव में लोगों ने आशिक मिजाज दारोगा को बंधक बना कर पिटाई कर दी. आरोपित दारोगा का नाम निशिकांत उपाध्याय है, जो थावे थाने में पदस्थापित हैं. एसपी मनोज कुमार तिवारी ने पूरे मामले की जांच करने का आदेश दिया है. मौके पर पुलिस पदाधिकारी को बंधक बने दारोगा को छुड़ाया.
गांव के लोगों का आरोप था कि दारोगा निशिकांत उपाध्याय अंधेरे का लाभ उठाकर आये दिन गांव की एक लड़की से मिलने आता था. शुक्रवार की देर शाम में दारोगा जैसे ही पहुंचा, ग्रामीणों ने उसे देख लिया और घर में ही बंधक बना लिया. बंधक बनाने के बाद दारोगा की जमकर पिटाई की गयी. गांव में बड़ी संख्या में लोग जुटे गये. घटना से आक्रोशित ग्रामीण मौके पर एसपी को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे थे. वहीं, एसपी मनोज कुमार तिवारी ने कहा कि पूरे मामले में जांच का आदेश दिया गया है. आरोप सत्य होने पर कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










