गोपालगंज : झगड़ा छुड़ाने गये फल व्यवसायी की हत्या
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
गोपालगंज : शहर के पुरानी चौक वार्ड 19 में शुक्रवार की देर रात पूर्व वार्ड पार्षद सत्येंद्र सिंह कुशवाहा और उनके भाई के बीच जमीन विवाद में हो रही मारपीट को छुड़ाने पहुंचे फल व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. वहीं, पूर्व पार्षद सत्येंद्र सिंह को चाकू मारकर अधमरा कर दिया गया, जिन्हें […]
विज्ञापन
गोपालगंज : शहर के पुरानी चौक वार्ड 19 में शुक्रवार की देर रात पूर्व वार्ड पार्षद सत्येंद्र सिंह कुशवाहा और उनके भाई के बीच जमीन विवाद में हो रही मारपीट को छुड़ाने पहुंचे फल व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. वहीं, पूर्व पार्षद सत्येंद्र सिंह को चाकू मारकर अधमरा कर दिया गया, जिन्हें गोरखपुर रेफर कर दिया गया है
मृत व्यवसायी नोनिया टोली निवासी राजू चौहान का 20 वर्षीय पुत्र राज कुमार था. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पुरानी चौक के राजू टॉकिज के पास सत्येंद्र सिंह कुशवाहा और उनके भाई सिकंदर सिंह कुशवाहा के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. फल व्यवसायी राजकुमार झगड़ा छुड़ाने गया. इसी दौरान सिकंदर कुशवाहा ने सामने से गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी.
गोपालगंज : अपराधियों ने मवेशी डॉक्टर को गोलियों से भूना
कुचायकोट (गोपालगंज) : गोपालपुर थाना क्षेत्र के तारा नरहवां बाजार में शुक्रवार की शाम अपराधियों ने मवेशी डॉक्टर को गोलियों से भून दिया. वारदात के दौरान घटनास्थल पर ही डॉक्टर की मौत हो गयी.
मृत डॉक्टर नरहवां निवासी मृत्युंजय कुमार राय उर्फ नन्हकू राय थे. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि राजापुर-टड़वा पथ पर स्थित तारा नहरवां बाजार के पास डॉक्टर का बथान है. शुक्रवार की शाम डॉक्टर छोटे भाई व अन्य लोगों के साथ बातचीत कर रहे थे. इसी दौरान दो अपराधियों ने फायरिंग कर दी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन