जिले को कुपोषणमुक्त बनाने में सबकी सहभागिता अहम : मंत्री

Updated:
विज्ञापन

बक्सर : देश से कुपोषण को भगाने को लेकर लगातार कार्यक्रम किये जा रहे हैं. इसके तहत नगर भवन में कुपोषण भगाओ अभियान को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में परिवहन मंत्री संतोष निराला, जिलाधिकारी राघवेंद्र सिंह समेत जिले के कई अधिकारी शामिल रहे. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री संतोष निराला ने कुपोषण […]

विज्ञापन

बक्सर : देश से कुपोषण को भगाने को लेकर लगातार कार्यक्रम किये जा रहे हैं. इसके तहत नगर भवन में कुपोषण भगाओ अभियान को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में परिवहन मंत्री संतोष निराला, जिलाधिकारी राघवेंद्र सिंह समेत जिले के कई अधिकारी शामिल रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री संतोष निराला ने कुपोषण में कमी लाने और बक्सर से कुपोषण को भगाने को लेकर बल दिया. उन्होंने कहा कि जिले से कुपोषण को जड़ से खत्म कर पोषण सहित जिला बनाना है. इसमें सब लोगों की भूमिका आवश्यक है. सरकार ने इसको कम करने का लक्ष्य बनाया है और आप यह लक्ष्य बनाइए कि इसको पूरी तरह से खत्म कर दिया जाये. उन्होंने कहा कि इसमें भेदभाव भी नहीं करना है बल्कि, बच्चा और बच्चियां दोनों को समान अवसर देना है.
जिलाधिकारी राघवेंद्र सिंह ने जिले से कुपोषण को दूर करने के लिए लगातार पिछले एक माह से कार्यक्रम संचालित किये जा रहे हैं. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कार्यक्रम पदाधिकारी आइसीडीएस शशिकांत पासवान ने पोषण मेला के उद्देश्य एवं इसके विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला. इससे पूर्व दीप प्रज्ज्वलित कर परिवहन मंत्री एवं नगर परिषद की मुख्य पार्षद माया देवी के साथ जिलाधिकारी समेत अन्य अधिकारियों ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया.
कार्यक्रम का संचालन सिमरी की सीडीपीओ संगीता कुमारी ने किया. कार्यक्रम में डीटीओ मनोज कुमार रजक, जिला योजना पदाधिकारी कौशल कुमार, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी सरिता कुमारी, स्वस्थ भारत प्रेरक मयंक जोशी, सदर सीडीपीओ गुंजन कुमारी समेत अन्य प्रखंडों की सीडीपीओ आदि मौजूद थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन