जीवित्पुत्रिका पर्व को लेकर जेल में बंदी 42 महिलाओं ने व्रत रखा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Sep 2019 5:58 PM
गोपालगंज/थावे : बिहार के गोपालगंज के थावे में स्थानीय प्रखंड के शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में जीवित्पुत्रिका पर्व को लेकर महिलाओं ने अपने संतानों की लंबी उम्र को लेकर शनिवार को नहाए खाए के साथ व्रत शुरू की. रविवार को महिलाएं जीवित्पुत्रिका पर्व को लेकर निर्जला व्रत रखेगी. जो अपने अपने संतानों की लंबी […]
गोपालगंज/थावे : बिहार के गोपालगंज के थावे में स्थानीय प्रखंड के शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में जीवित्पुत्रिका पर्व को लेकर महिलाओं ने अपने संतानों की लंबी उम्र को लेकर शनिवार को नहाए खाए के साथ व्रत शुरू की. रविवार को महिलाएं जीवित्पुत्रिका पर्व को लेकर निर्जला व्रत रखेगी. जो अपने अपने संतानों की लंबी उम्र कामना करेगी. वहीं चनावे मंडल कारा में जीवित्पुत्रिका पर्व 42 महिला बंदियों द्वारा हर्षउल्लास के साथ जीवित्पुत्रिका व्रत किया जा रहा है.
जेल अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि इसमें मुस्लिम महिलाएं भी शामिल है।जो व्रत कर रही है. व्रीतियों के लिए कारा प्रशासन के द्वारा व्रती महिलाओं को फल, दूध, प्रसाद, पूजन सामग्री, एवमं श्रृंगार का सामान उपलब्ध कराया गया है. वही थानाध्यक्ष विशाल आनंद ने बताया कि व्रती महिलाओं को रविवार की इटवा पुल पर नहाने को लेकर पुलिस पदाधिकारी की तैनाती की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










