तैयारी : थावे महोत्सव के लिए डीएम ने किया होमगार्ड मैदान का निरीक्षण

थावे : आगामी एक व दो अक्तूबर को होनेवाले थावे महोत्सव को लेकर सोमवार को डीएम अनिमेष कुमार पराशर ने होमगार्ड मैदान का निरीक्षण किया. इस बार थावे महोत्सव को भव्य व आकर्षक बनाये जाने को लेकर हर स्तर पर तैयारी चल रही है. एक से बढ़कर एक राष्ट्रीय कलाकार भी महोत्सव में भाग लेंगे. […]
थावे : आगामी एक व दो अक्तूबर को होनेवाले थावे महोत्सव को लेकर सोमवार को डीएम अनिमेष कुमार पराशर ने होमगार्ड मैदान का निरीक्षण किया. इस बार थावे महोत्सव को भव्य व आकर्षक बनाये जाने को लेकर हर स्तर पर तैयारी चल रही है. एक से बढ़कर एक राष्ट्रीय कलाकार भी महोत्सव में भाग लेंगे. देश के नामचीन कलाकार महोत्सव में अपनी सुरों की तान जिले की जनता के समझ बिखेरेंगे.
डीएम ने थावे महोत्सव के लिए गठित की गयी अलग-अलग समितियों के द्वारा किये गये कार्यों का जायजा भी लिया. उन्होंने समिति के सदस्यों को कई आवश्यक निर्देश भी दिये. उन्होंने बताया कि दो दिनों तक चलने वाले थावे महोत्सव का कार्यक्रम दिन और रात दोनों समय होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




