उचकागांव में चौकीदार को मारी गोली, रेफर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
उचकागांव : उचकागांव थाना क्षेत्र के साथी गांव के चौकीदार नागेंद्र पड़ित को अपराधियों ने बुधवार की देर शाम गोली मार दी. इसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है. घायल चौकीदार को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर बताते हुए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर […]
विज्ञापन
उचकागांव : उचकागांव थाना क्षेत्र के साथी गांव के चौकीदार नागेंद्र पड़ित को अपराधियों ने बुधवार की देर शाम गोली मार दी. इसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है. घायल चौकीदार को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर बताते हुए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया.
आपके शहर में
विज्ञापन
बताया जाता है कि चौकीदार बैंक से ड्यूटी पूरा करने के बाद बड़वा मठ पर गये थे. इसी बीच जवाहर नवोदय विद्यालय के पास अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी. एक गोली हाथ में लगी, जबकि दूसरी पीठ में लगी. घायल चौकीदार सड़क पर पड़े हुए थे. इसी दौरान गांव की तरफ से जाते हुए राहगीरों ने मठ पर मौजूद लोगों को इसकी जानकारी दी.
इसके बाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. इधर घटना के बाद थानाध्यक्ष किरण शंकर, मीरगंज इंस्पेक्टर सतीश कुमार हिमांशु सहित कई पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच कर जांच की. पुलिस को घटनास्थल से कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका. वहीं उचकागांव पुलिस चौकीदार का बयान दर्ज करने के लिए गोरखपुर रवाना हो गयी. घायल चौकीदार के भाई अवध किशोर पंडित ने बताया कि बेहतर इलाज के लिए एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सकों द्वारा ऑपरेशन की बात कही गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन