छापेमारी कर गुटखा और पान मसाला जब्त
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
गोरौल : सूबे में गुटखा व पान मसाले पर रोक लगते ही प्रखंड प्रशासन हरकत में आ गया. मंगलवार को बीडीओ प्रेम राज, सीओ प्रवीण कुमार, थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने गोरौल चौक की दर्जनों दुकानों पर छापेमारी कर विभिन्न कंपनियों के गुटखे एवं पान मसाले को जब्त किया है. वहीं दुकानदार को आगे से प्रतिबंधित […]
विज्ञापन
गोरौल : सूबे में गुटखा व पान मसाले पर रोक लगते ही प्रखंड प्रशासन हरकत में आ गया. मंगलवार को बीडीओ प्रेम राज, सीओ प्रवीण कुमार, थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने गोरौल चौक की दर्जनों दुकानों पर छापेमारी कर विभिन्न कंपनियों के गुटखे एवं पान मसाले को जब्त किया है. वहीं दुकानदार को आगे से प्रतिबंधित पान मसाला एवं गुटखाें को नहीं बेचने की चेतावनी दी गयी है.
आपके शहर में
विज्ञापन
इस कार्रवाई को देख आसपास के बाजारों के दुकानदारों में हड़कंप मच गया है. जिनके पास पहले से गुटखे का भंडार था वो उसे जगह धराने में लगे हुए हैं. सीओ ने बताया कि इस चेतावनी के बाद यदि कोई व्यक्ति गुटखा व पान मसाला बेचते हुए पकड़ा गया तो उसके ऊपर कानूनी कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन