मां की मौत के बाद प्रेमिका के साथ भाग निकला चौकीदार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
उचकागांव : जिस मां ने नौ माह तक अपनी कोख में रखकर जन्म दिया, उसी मां को बेटे ने इश्क के नशे में अंधा होकर मार डाला. इसके बाद अपनी प्रेमिका के साथ फरार हो गया. इस घटना के बाद इलाके के लोग शर्मसार हैं. रिश्ता कलंकित हो उठा है. चौकीदार के इस कुकृत्य की […]
विज्ञापन
उचकागांव : जिस मां ने नौ माह तक अपनी कोख में रखकर जन्म दिया, उसी मां को बेटे ने इश्क के नशे में अंधा होकर मार डाला. इसके बाद अपनी प्रेमिका के साथ फरार हो गया. इस घटना के बाद इलाके के लोग शर्मसार हैं. रिश्ता कलंकित हो उठा है. चौकीदार के इस कुकृत्य की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
आपके शहर में
विज्ञापन
इस मामले में चौकीदार की पत्नी ललिता देवी ने अपने पति नागेंद्र पंडित व पति की प्रेमिका राधिका देवी को हत्या का आरोपित करते हुए थाने में तहरीर दी है. पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है. घटना के बाद मृतका के दरवाजे पर चीख-पुकार मची हुई थी. थानाध्यक्ष किरण शंकर ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी को छापेमारी भी शुरू कर दी गयी है. चौकीदार पति के अवैध संबंधों के कारण ललिता देवी पहले से ही तंग थी.
पति के अवैध रिश्तों का विरोध करना परिवार को महंगा पड़ गया. अपनी मां को मारने के बाद वह घर छोड़कर फरार हो गया है. गांव के लोगों का पूरा साथ ललिता देवी को मिल रहा है. ललिता अपने बेटी मुस्कान कुमारी (12 वर्ष), खुशी कुमारी (नौ वर्ष) तथा बेटा कृष्णा कुमार (पांच वर्ष) के साथ पूरी तरह टूट चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन