हथुआ में उपप्रमुख निर्विरोध निर्वाचित

Updated:
विज्ञापन

हथुआ : हथुआ उपप्रमुख विजय सिंह ने अपनी कुर्सी बचा ली है. बुधवार को कृषि भवन के सभागार में उपप्रमुख पद के लिए चुनाव हुआ, जिसमें विजय सिंह के अलावा कोई दावेदार नहीं होने के कारण निर्विरोध निर्वाचित कर दिया गया. एसडीओ अनिल कुमार रमण, बीडीओ रवि कुमार की देख-रेख में चुनाव कराया गया. इसमें […]

विज्ञापन

हथुआ : हथुआ उपप्रमुख विजय सिंह ने अपनी कुर्सी बचा ली है. बुधवार को कृषि भवन के सभागार में उपप्रमुख पद के लिए चुनाव हुआ, जिसमें विजय सिंह के अलावा कोई दावेदार नहीं होने के कारण निर्विरोध निर्वाचित कर दिया गया. एसडीओ अनिल कुमार रमण, बीडीओ रवि कुमार की देख-रेख में चुनाव कराया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन
इसमें 30 बीडीसी सदस्यों में से 29 उपस्थित हुए. रतनचक पंचायत के बीडीसी सदस्य पप्पू सिंह उपस्थित नहीं थे. पहले उपप्रमुख के खिलाफ लगभग 25 नाराज बीडीसी सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव लगाया था. नाराज चल रहे बीडीसी सदस्यों को उपप्रमुख ने मना लिया. इसके बाद उपप्रमुख व बीडीसी सदस्यों को फूलमाला पहना कर जश्न मनाया गया.
सभी सदस्य अनुमंडल मुख्यालय समीप पेट्रोल पंप स्थित कुचायकोट विधायक अमरेंद्र पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय से मिले. उन्होंने जीत की बधाई दी. चुनाव को लेकर हथुआ सीओ विपिन सिंह, इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह सहित पुलिस बल तैनात थे. मौके पर बीडीसी सदस्य रवि कुमार, संदीप पासवान, मंटू चौरसिया, सोनामती देवी, प्रमुख फूलसुंदरी देवी, सत्येंद्र यादव, रूकशाना खातून, रामावती देवी आदि थे. कार्यकर्ताओं में राहुल सिंह राजपूत, महफूज अंसारी, राज कुमार, रामाकांत प्रसाद, विमलेश दुबे आदि थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन