गोपालगंज : निर्जला एकादशी व्रत रखकर लोगों ने की मोक्ष की कामना
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

गोपालगंज : ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की निर्जला एकादशी का व्रत रख कर भक्तों ने श्री हरि से मोक्ष की कामना की. इसके लिए गुरुवार के सुबह से ही नारायणी नदी के घाटों पर गोपालगंज समेत कई जिलों से श्रद्धालु पहुंचे. भोर से ही स्नान दान का क्रम शुरू हुआ. पुरोहितों को भोजन करा […]
विज्ञापन
गोपालगंज : ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की निर्जला एकादशी का व्रत रख कर भक्तों ने श्री हरि से मोक्ष की कामना की. इसके लिए गुरुवार के सुबह से ही नारायणी नदी के घाटों पर गोपालगंज समेत कई जिलों से श्रद्धालु पहुंचे. भोर से ही स्नान दान का क्रम शुरू हुआ. पुरोहितों को भोजन करा कर उन्हें वस्त्र, छाता, स्वर्ण, जलपूरित कलश, चीनी आदि दान किया.
शास्त्रों के अनुसार केवल निर्जला एकादशी का व्रत-स्नान करने से ही एक वर्ष की 26 एकादशी का फल प्राप्त हो जाता है. मान्यता है कि तिथि विशेष पर बगैर जल ग्रहण किये स्नान-दान-ध्यान से पूरे वर्ष परिवार पर किसी तरह का संकट नहीं आता है. पुराणकथा के अनुसार देवर्षि नारद ने ब्रह्मा के कहने पर इस तिथि पर निर्जला व्रत किया.
हजार वर्ष तक निर्जल व्रत करने पर उन्हें चारों तरफ नारायण ही नारायण दिखने लगे. उन्हें भगवान विष्णु का दर्शन हुआ, नारायण ने उन्हें अपनी निश्छल भक्ति का वरदान दिया. तभी से निर्जला व्रत शुरू हुआ. इस एकादशी के व्रत से मनुष्य विष्णुलोक को प्राप्त होता है. इसी मान्यता को लेकर मंदिरों में भी कथा सुनने के लिए भीड़ रही.
राम-जानकी मंदिर में भंडारा आज
कुचायकोट. बथनाकुटी में स्थित राम-जानकी मंदिर में संत शिरोमणि विश्वंभरदास जी महाराज के परमगुरु रामपूजन दास जी महाराज की 25वीं पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार को भंडारा का आयोजन किया जायेगा. जानकारी देते हुए ब्रह्मचारी अर्धेंदुदास जी महाराज ने बताया कि भंडारा की तैयारी पूरी कर ली गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










