छठ पर्व पर खरीदारी के लिए बाजारों में उमड़ी भीड़

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Apr 2019 12:35 AM

विज्ञापन

गोपालगंज : सूर्योपासना के महापर्व चैती छठ के अवसर खरीदारी के लिए जिले के विभिन्न बाजारों में भीड़ रही. शहर के थाना रोड में सुबह 11 बजे से ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. लोगों ने पूजन के लिए देर शाम तक पूजा सामग्री और फलों आदि की खरीदारी की. पर्व के अवसर पर फलों […]

विज्ञापन

गोपालगंज : सूर्योपासना के महापर्व चैती छठ के अवसर खरीदारी के लिए जिले के विभिन्न बाजारों में भीड़ रही. शहर के थाना रोड में सुबह 11 बजे से ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी.

लोगों ने पूजन के लिए देर शाम तक पूजा सामग्री और फलों आदि की खरीदारी की. पर्व के अवसर पर फलों के दामों में काफी वृद्धि हुई है, लेकिन आस्था के आगे महंगाई कोई मायने नहीं रहता है. इसका नजारा शहर से लेकर स्थानीय बाजारों में बुधवार को दिख रहा था.
शहर से लेकर जिले के सभी बाजारों एवं चौक-चौराहों पर छठ पर्व के मद्देनजर फल व प्रसाद से संबंधित दुकानें सड़क किनारे लगायी गयी हैं. ऐसे में कई जगह जाम की स्थित बनी रही. बाजार में आये लोगों ने ढाका, दउरा, सुपली के अलावा कोसी, ईख आदि की खरीदारी की. बुधवार की देर शाम तक छठ पूजा सामग्री खरीदने के लिए दुकानों पर भीड़ रही.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन