गोपालगंज : शराब के नशे में धुत कमांडर के ड्राइवर ने चार लोगों को कुचला, एक की गयी जान
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
जादोपुर (गोपालगंज) : सदर प्रखंड के जादोपुर बाजार में शराब के नशे में धुत कमांडर जीप ने साइकिल सवार किसान को कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. किसान की मौत के बाद भागने के दौरान ड्राइवर ने एक घर में गाड़ी को घुसा दी, जिससे महिला समेत तीन लोग घायल हो […]
विज्ञापन
जादोपुर (गोपालगंज) : सदर प्रखंड के जादोपुर बाजार में शराब के नशे में धुत कमांडर जीप ने साइकिल सवार किसान को कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. किसान की मौत के बाद भागने के दौरान ड्राइवर ने एक घर में गाड़ी को घुसा दी, जिससे महिला समेत तीन लोग घायल हो गये. घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.
आपके शहर में
विज्ञापन
मृतक किसान की पहचान बगही गांव के निवासी तथा पूर्व मुखिया सुरेश प्रसाद के भाई 60 वर्षीय शिवजी साह के रूप में की गयी है. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने वाहन में तोड़फोड़ करते हुए ड्राइवर को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी. आक्रोशित लोगों ने पुलिस के खिलाफ जमकर हंगामा किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन