एक साल में 894 आंगनबाड़ी क्षेत्रों में एक भी बच्चे ने नहीं लिया जन्म

गोपालगंज : यह बात चौंकाने वाली है, लेकिन आंगनबाड़ी केंद्रों की रिपोर्ट में सही है. 894 आंगनबाड़ी केंद्र ऐसे है, जिसके क्षेत्र में पिछले एक साल में एक भी महिला को बच्चा नहीं हुआ है. इस रिपोर्ट को लेकर विभाग गंभीर हो गया है. प्रथम दृष्टया विभाग आंगनबाड़ी केंद्र और पर्यवेक्षिकाओं को दोषी मान रहा […]
गोपालगंज : यह बात चौंकाने वाली है, लेकिन आंगनबाड़ी केंद्रों की रिपोर्ट में सही है. 894 आंगनबाड़ी केंद्र ऐसे है, जिसके क्षेत्र में पिछले एक साल में एक भी महिला को बच्चा नहीं हुआ है. इस रिपोर्ट को लेकर विभाग गंभीर हो गया है. प्रथम दृष्टया विभाग आंगनबाड़ी केंद्र और पर्यवेक्षिकाओं को दोषी मान रहा है. आईसीडीएस की डीपीओ संगीता कुमारी का मानना है कि सेविका और सहायिका की लापरवाही के कारण जन्म देने वाली मां का आवेदन फॉर्म नहीं भरा गया.
इसके कारण महिलाओं को प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा. ऐसे आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका-सहायिका और पर्यवेक्षिका को कड़ा निर्देश दिया गया है कि वे एक से सात सितंबर तक चलने वाले विशेष अभियान के तहत लक्ष्य के अनुरूप पांच-पांच आवेदन को प्राप्त कर परियोजना कार्यालय को उपलब्ध कराएं. रविवार तक सभी आंगनबाड़ी केंद्रों से दो-दो फॉर्म उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. नहीं तो आंगनबाड़ी केंद्रों पर कार्रवाई तय है. आखिर पिछले एक साल में क्या एक भी बच्चा आंगनबाड़ी केंद्र के परीक्षेत्र में नहीं हुआ. अगर नहीं हुआ तो इसका भी रिपोर्ट तलब किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










